Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख” बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बहस छेड़ दी है. वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन से छोड़ी गई तेज पानी की बौछार सीधे एक शख्स के चेहरे पर लगती है, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आ जाती है. वीडियो सामने आते ही लोग हैरान हैं कि भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर इतनी तीव्र शक्ति का इस्तेमाल आखिर कितना जायज है.

पानी की धार से चोटिल हुआ शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है. इसी दौरान अचानक तेज प्रेशर के साथ छोड़ा गया पानी एक व्यक्ति की आंख पर सीधा लग जाता है. व्यक्ति दर्द से कराहता हुआ नजर आता है और आसपास मौजूद लोग उसे संभालते दिखते हैं. बाद में उसी व्यक्ति की तस्वीर सामने आती है, जिसमें उसकी आंख पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में शख्स को कराहते हुए साफतौर पर देखा जा सकता है.

बेहद खतरनाक होता है पानी का बहाव

आपको बता दें कि तेज रफ्तार और भारी दबाव में छोड़ा गया पानी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. आमतौर पर पानी को नुकसानरहित माना जाता है, लेकिन जब उसे वाटर कैनन जैसी तकनीक के जरिए छोड़ा जाता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है. इस स्थिति में पानी की धार इतनी तेज होती है कि वह शरीर पर सीधा प्रहार करती है और गंभीर चोट का कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज

वीडियो को लेकर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को jagdeepjaggaofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई को पानी से चोट लग गई. एक और यूजर ने लिखा…पानी की धार बेहद खतरनाक होती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब कभी प्रदर्शन करने नहीं जाएगा ये बंदा.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.