पावर सेक्टर की यह कंपनी दे रही है डिविडेंड का तोहफा! निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, जानें रिकॉर्ड डेट

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Torrent Power Dividend 2026: पिछले कुछ दिनों से कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी हो रहे हैं. जिससे निवेशकों की नजर इन कंपनियों शेयरों पर बनी हुई है. इस बीच कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ-साथ डिविडेंड देने का ऐलान भी कर रही है.

इस लिस्ट में पावर सेक्टर की कंपनी टोरेंट पावर का नाम भी जुड़ गया है. कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है. जिससे कंपनी शेयर निवेशकों की रडार पर आ गए है. आइए जानते हैं, डिविडेंड के तहत कंपनी अपने निवेशकों को कितना लाभ देने वाली हैं….

निवेशकों को मिलेगा 15 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड

टोरेंट पावर ने अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का फैसला किया है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, निवेशकों को प्रति शेयर 15 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा. जिसके लिए 16 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है.

यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे, वही इस लाभ के योग्य माने जाएंगे. कंपनी की ओर से पात्र निवेशकों को डिविडेंड की राशि 12 मार्च 2026 तक या उससे पहले उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. 

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

बीएसई पर बुधवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में गिरावट देखने को मिली. कंपनी शेयर 3.64 प्रतिशत या 54 रुपये की गिरावट दर्ज करते हुए 1429.30  रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे. कंपनी शेयरों ने कारोबारी दिन की शुरुआत 1489.35 रुपये पर की थी.   

दिसंबर तिमाही में मुनाफे और आय में सुधार

टोरेंट पावर के दिसंबर तिमाही के नतीजों में मजबूती देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35.2 फीसदी बढ़ गया है. इस दौरान नेट प्रॉफिट 643 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 475.6 करोड़ रुपये था.

वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में भी 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 6,777.8 करोड़ रुपये हो गया. इन मजबूत आंकड़ों की वजह से निवेशकों का भरोसा भी कंपनी शेयरों पर दिख सकता है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: तिमाही नतीजे के दम पर रॉकेट बना यह शेयर! 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंचा, जानें ब्रोकरेज की राय



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.