इन कंपनियों के Q3 रिजल्ट आए सामने; 12 फरवरी को निवेशकों की रडार पर रहेंगे ये शेयर, जानें डिटेल

सतीश कुमार
4 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stocks in Focus 12 February: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 11 फरवरी का कारोबारी दिन मिला-जुला रहा था. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 40 अंक फिसल गया था,  तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.

बुधवार को बहुत सी कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की है. जिससे आज यानी 12 फरवरी को ये शेयर निवेशकों की रडार पर रह सकते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ कंपनी शेयरों के बारे में जिनमें आज हलचल की उम्मीद है…..

इरकॉन इंटरनेशनल शेयर

इरकॉन इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. आंकड़ों के अनुसार कंपनी का नेट प्रॉफिट 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के 87 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 16 फीसदी ज्यादा है. हालांकि, इस अवधि में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू घटकर 2,119 करोड़ रुपये रह गया है.

नतीजों के साथ कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 1.2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. कंपनी ने इसके लिए 17 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय किया है. वित्तीय सेहत की जानकारी आने के बाद आज निवेशकों की नजर कंपनी शेयर पर हो सकती है. जिससे इसमें हलचल की उम्मीद बनी हुई है. 

लेंस्कार्ट सॉल्यूशंस शेयर

आईवियर सेक्टर की प्रमुख कंपनी लेंस्कार्ट सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 131 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा महज 1.9 करोड़ रुपये था.

मुनाफे के साथ-साथ कारोबार में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. ऑपरेशंस से होने वाली कंपनी की आय सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 2,308 करोड़ रुपये हो गई है. मजबूत वित्तीय आंकड़े निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं. 

जुपिटर वैगन्स लिमिटेड शेयर

जुपिटर वैगन्स लिमिटेड के लिए वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही चुनौतीपूर्ण रहा है. कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर 63 करोड़ रुपये पर आ गया है. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 97.3 करोड़ रुपये था. यानी मुनाफे में करीब 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. बिक्री के मोर्चे पर भी दबाव देखने को मिला है.

कंपनी का रेवेन्यू 13.5 प्रतिशत कम होकर 890 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. जो एक साल पहले 1,029.8 करोड़ रुपये था. डेटा से साफ पता चलता है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार कंपनी की कमाई और आय दोनों में कमी आई है. इस खबर के बाद आज कंपनी शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: बस एक ऑर्डर और दनादन भागे इस कंपनी के शेयर; लगा अपर सर्किट, निवेशकों को दिया 7,950% का मल्टीबैगर रिटर्न



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.