Rajasthan Board: राजस्थान में 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, ये गलतियां कीं तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

सतीश कुमार
3 Min Read


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)  की 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार (12 फरवरी)  से शुरू हो गई हैं. ये परीक्षाएं पूरे राज्य में अलग-अलग केंद्रों पर हो रही हैं. 2026 में कुल 19 लाख 90 हजार 57 छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 10वीं कक्षा के 10 लाख 68 हजार 109 छात्र हैं. इसके अलावा 12वीं कक्षा के 9 लाख 10 हजार 9 छात्र परीक्षा दे रहे हैं. साथ ही, वरिष्ठ उपाध्याय के करीब 4 हजार 122 और प्रवेशिका के 7 हजार 817 छात्र भी परीक्षा में बैठे हैं. 

बोर्ड एग्जाम के लिए कितने केंद्र बने?

राजस्थान बोर्ड ने परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए 6194 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. ये केंद्र पूरे राजस्थान में हैं और हर केंद्र पर अच्छी व्यवस्था की गई है, जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो. परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक है. छात्रों को 15 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है.

नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने बहुत सख्त इंतजाम किए हैं. सीसीटीवी कैमरों से हर केंद्र की निगरानी हो रही है. फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम भी घूम-घूम कर चेक कर रही हैं. इसके अलावा अभय कमांड सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां से पूरे राज्य की परीक्षाओं पर नजर रखी जा रही है. बोर्ड का दावा है कि इस बार परीक्षा पूरी तरह नकल मुक्त होगी.

इन हेल्पलाइन नंबर्स पर तुरंत मिलेगी मदद

बोर्ड ने छात्रों और उनके माता-पिता की मदद के लिए पांच हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. अगर किसी छात्र को कोई समस्या आती है या कोई सवाल होता है तो वे इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं. ये हेल्पलाइन परीक्षा के दौरान एक्टिव रहेंगे. 

कब से कब तक होंगे ये एग्जाम?

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक होंगी. वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक होंगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में हो रही हैं. 

ये गलतियां कीं तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम

बोर्ड ने छात्रों को कुछ जरूरी सलाह दी हैं. परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जाना है. एग्जामिनेशन सेंटर में सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और जरूरी स्टेशनरी जैसे पेन, पेंसिल ले जा सकते हैं. अगर कोई छात्र मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाता है तो उसे परीक्षा देने से रोका जा सकता है.

ये भी पढ़ें: DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.