तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी… कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल

सतीश कुमार
3 Min Read


आजकल सोशल मीडिया रातों-रात कई लोगों को स्टार बना देता है. इसका उदाहरण आपने महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को देखा होगा, जो सोशल मीडिया के चलते रातों-रात स्टार बन गई. वहीं सोशल मीडिया पर कुंभ वाली मोनालिसा अब एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा में आ गई है. लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका नया वीडियो है, जिसमें वह गुस्से भरे अंदाज में डायलॉग बोलते नजर आती है. वहीं माेनालिसा का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई और यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछने लग गए. 

मोनालिसा का वीडियो देख क्यों घबराए यूजर्स?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @monalisaiconofficial नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा कैमरे के सामने खड़ी होकर तेज अंदाज में कहती नजर आती है मैं तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी… इस वीडियो में उनका एक्सप्रेशन, आवाज का उतार-चढ़ाव और कॉन्फिडेंस देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं. ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी टीवी सीरियल या फिल्म का सीन रीक्रिएट कर रही हो. कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि वह किसी डायलॉग की प्रैक्टिस कर रही है तो कुछ को उनका यह अंदाज बिल्कुल नया और चौंकाने वाला लग रहा है. वहीं मोनालिसा की इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. 

सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन 

मोनालिसा का यह गुस्सा भरा वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर मजाक में लिखा इसको क्या हो गया, अच्छी एक्टिंग सीख ली है क्या थोड़ी-थोड़ी. वहीं दूसरा यूजर लिखता है क्या पागल हो चुकी है यह. एक और यूजर ने टीवी शो का जिक्र करते हुए लिखा क्यों अनुपमा की बेइज्जती कर रही है. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया बस कर नहीं तो मरने से पहले ही मर जाएगी. हालांकि कई लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की. मोनालिसा की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा सुपर एक्टिंग, वहीं दूसरे ने लिखा से क्या एक्टिंग है यार. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उनके कॉन्फिडेंस की भी तारीफ करते हुए कमेंट किया मोनालिसा के अंदर जबरदस्त कॉन्फिडेंस है और वह एक्टिंग में हाथ आजमा रही है. कुछ ने इसे एंटरटेनमेंट के तौर पर लिया तो कुछ लोग उनके इस गुस्से वाले अंदाज को देखकर हैरान भी दिखे. 

ये भी पढ़ें-Video: मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर TC बना देवदूत, गिरते बुज़ुर्ग यात्री की बचाई जान; घटना CCTV में कैद



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.