सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह और फैमिली फंक्शन के डांस का वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसमें जीजा तू काला गाने पर साली ने अपने जीजा के साथ जमकर डांस किया. वहीं इस वीडियो की मजेदार बात यह है कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स को देखकर कई यूजर्स उन्हें टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से जोड़ने लगे. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
वायरल वीडियो में क्या आया सामने?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @divyabisht2018 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के फंक्शन में बैकग्राउंड में जीजा तू काला गाना बज रहा है और साली पूरे जोश के साथ अपने जीजा के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में साली के साथ जीजा मुस्कुराते हुए रिएक्शन दे रहा है. जीजा और साली दोनों के बीच वीडियो में मस्ती और हल्की-फुल्की नोकझोंक ने लोगों का दिल जीत लिया. हालांकि वीडियो में कैमरा जैसे ही जीजा जी के चेहरे पर गया, कमेंट सेक्शन में एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई. दरअसल वायरल वीडियो में दिख रहा जीजा दूर से विराट कोहली जैसा दिखाई दे रहा है. वहीं कमेंट सेक्शन में भी लोग जीजा की शक्ल को विराट कोहली से जोड़ रहे हैं.
विराट कोहली से क्यों की तुलना?
यह वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा जीजा जी की शक्ल काफी हद तक विराट कोहली से मिलती-जुलती है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है जीजा का लुक विराट कोहली की तरह दिख रहा है. एक और यूजर कमेंट करता है मैंने सोचा विराट भाई है. इसके अलावा एक और कमेंट आया आप बिल्कुल विराट कोहली की तरह लगते हो. हालांकि कुछ यूजर्स ने मजाक में ये भी कहा इस गाने का क्या मतलब जब जीजा तो गोरा है. इसके अलावा कमेंट सेक्शन में गाने को लेकर भी चर्चा हुई. वीडियो में बज रहे गाने को लेकर एक यूजर ने लिखा हाहा इस ट्रैक का सबसे बढ़िया गाना तो किसी ने कहा क्या-क्या सॉन्ग आ गए है यार. इसके अलावा एक मजेदार कमेंट भी सामने आया जिसमें लिखा सब जीजा जी इस गाने पर ऐसे ही क्यों डांस करते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि साली जी के आगे किसी की नहीं चलेगी.
ये भी पढ़ें-Video: जहाज पर चढ़ना था, सीधे नाले में हो गई एंट्री! बांग्लादेश की ये लैंडिंग देख छूट जाएगी आपकी हंसी

