Hero Super Splendor vs Honda Shine 125: कौन सी 125cc बाइक बेहतर?

सतीश कुमार
4 Min Read


Hero Super Splendor Xtec और Honda Shine 125 दोनों ही भारत में 125cc सेगमेंट की पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स हैं. ये दोनों रोजाना की सवारी, शहर की ट्रैफिक और लंबी दूरी के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. अगर आप हाल ही में एक 125 सीसी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इन दोनों में किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं.

अपने इस लेख में हम हम इन दोनों मोटरसाइकिलों की डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, इंजन और परफॉर्मेंस डिटेल पर नजर डालेंगे. उससे पहले कीमत की बात कर लेते हैं. Hero Super Splendor Xtec को बेस वेरिएंट (ड्रम ब्रेक) में ₹82,248 रुपये देकर खरीदा जा सकता है. वहीं, Honda Shine 125 की कीमत ₹80,852 से शुरू होती है.

Hero Super Splendor vs Honda Shine: डिजाइन

Hero Super Splendor Xtec का डिजाइन मॉडर्न और स्पोर्टी है. इसमें LED हेडलाइट, डिजिटल कंसोल के साथ एनालॉग स्पीडोमीटर, ब्लैकेड-आउट एलिमेंट्स, और आकर्षक ग्राफिक्स हैं. बॉडी ज्यादा प्रीमियम लगती है, सीट चौड़ी और आरामदायक है.

Honda Shine 125 का डिजाइन क्लासिक और सिंपल है, जो लंबे समय से पसंद किया जाता रहा है. इसमें क्रोम फिनिश, पारंपरिक हेडलाइट और साफ-सुथरा लुक है. हाल के अपडेट में डिजिटल कंसोल मिला है. दोनों में अलॉय व्हील्स हैं, लेकिन Hero में फ्लेक्सिबल इंडिकेटर्स ज्यादा टिकाऊ लगते हैं.

फीचर्स

Hero Super Splendor Xtec को तमाम जरूरी फीचर्स मिलते हैं. इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल (स्पीड, फ्यूल, ट्रिप, सर्विस रिमाइंडर), LED हेडलाइट और टेललाइट, USB चार्जिंग पोर्ट (कुछ वेरिएंट में), i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट) सिस्टम, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और बेहतर ग्राफिक्स के साथ प्रीमियम फिनिश शामिल है.

वहीं, Honda Shine 125 को OBD-2B कंप्लायंट और डिजिटल कंसोल अपडेट के साथ पेश किया गया है. इसमें कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), साइलेंट स्टार्ट लेकिन USB चार्जर या LED हेडलाइट स्टैंडर्ड नहीं (कुछ वेरिएंट में ऑप्शनल) हैं. Hero के फीचर्स ज्यादा एडवांस्ड हैं, खासकर युवा राइडर्स के लिए ये बेहतर है.

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों बाइक्स का इंजन रिफाइन और विश्वसनीय है. Hero का इंजन थोड़ा ज्यादा पावरफुल फील देता है, खासकर लो-एंड टॉर्क में अच्छा रिस्पॉन्स है. i3S सिस्टम से शहर में फ्यूल बचत होती है. परफॉर्मेंस में Hero ज्यादा स्पोर्टी लगती है, टॉप स्पीड 90-95 kmph आसानी से पहुंच सकती है. इसका 125 सीसी एयर कूल्ड इंजन 10.84 PS की पावर और 10.6 Nm टॉर्क देता है.

Honda Shine का इंजन बेहद स्मूद और वाइब्रेशन-फ्री है. टॉर्क ज्यादा होने से लो-स्पीड पर बेहतर पुल मिलता है, लेकिन ओवरऑल माइलेज Hero से कम है. दोनों 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती हैं, शिफ्टिंग स्मूद है. इसका 125 सीसी इंजन 10.78 PS पावर और 11 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

फाइनल वर्डिक्ट: अगर आप बेहतर माइलेज, ज्यादा फीचर्स (LED, USB, डिजिटल कंसोल) और वैल्यू फॉर मनी वाला सौदा चाहते हैं, तो Hero Super Splendor Xtec बेहतर चुनाव है. ये ज्यादा मॉडर्न और यूथ-फ्रेंडली है. वहीं, स्मूद राइड, रिलायबिलिटी, हल्के वजन और क्लासिक फील के लिए Honda Shine 125 को खरीदा जा सकता है. दोनों का सर्विस नेटवर्क और रीसेल वैल्यू अच्छी है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.