Singh Weekly Rashifal 2026: सिंह राशि वाले अलर्ट, कमाई के साथ बढ़ सकता है खर्च

सतीश कुमार
3 Min Read


Singh Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह 15 से 21 फरवरी का समय सिंह राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. सिंह राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं. इस दौरान आप अपने घर की मरम्मत, साज-सज्जा अथवा सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है.

यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है. बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं. कुल मिलाकर इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार में अनुकूलता नजर आएगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप जो भी काम करेंगे उसमें अपना हानि-लाभ देखते हुए अर्थोपार्जन पर फोकस करेंगे, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहने के कारण वित्तीय संतुलन बनाए रखना आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा. इसलिए जेब को ध्यान में रखते हुए खर्च करें, वरना कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है.

सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकता है. इस दौरान सेहत के मोर्चे पर भी आपको सावधानी रखने की आवश्यकता बनी रहेगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए सिंह राशि के जातकों को अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर हावी होने से बचना चाहिए.

सिंह राशि के लिए उपाय- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Kark Weekly Rashifal 2026: करियर-रिश्तों की टक्कर में कर्क राशि वाले रहेंगे परेशान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.