Vrishchik Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह 15 से 21 फरवरी का समय वृश्चिक राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से वृश्चिक राशि वाले जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. ऐसे में बेहतर यही रहेगा कि सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने कामकाज, खर्च और जिम्मेदारियों का सही प्रबंधन करके चलें, ताकि मानसिक या आर्थिक परेशानियों से बचा जा सके. थोड़ी सतर्कता और योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास आपको अनावश्यक तनाव से दूर रख सकते हैं.
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें और उसे किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें. इसी प्रकार यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और साझेदार पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, अन्यथा आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है.
इस सप्ताह इष्ट-मित्रों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें, अन्यथा बाद में निराशा हो सकती है. सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें. इस दौरान आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है.
रिश्तों की बात करें तो यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. सप्ताह की शुरुआत में छोटे भाई-बहन से जुड़ी कोई चिंता सामने आ सकती है. जीवनसाथी से भी अपेक्षित सहयोग कम मिलने के कारण मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. प्रेम संबंधों में भी तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी. खुलकर संवाद करने और भावनाओं को समझने से रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आसान होगा.
वृश्चिक राशि के लिए उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Tula Weekly Rashifal 2026: तुला राशि पर मेहरबान किस्मत, खुशखबरी और सफलता का सप्ताह
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

