Makar Weekly Rashifal 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह 15 से 21 फरवरी का समय मकर राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मकर राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है. मकर राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें तथा लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं. सप्ताह की शुरुआत सेहत की दृष्टि से थोड़ी प्रतिकूल कही जा सकती है. इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है.
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों का मन पढ़ाई से उचट सकता है. उच्च शिक्षा की राह में कुछ परेशानी आ सकती है. आर्थिक पक्ष का विश्लेषण करें तो आय के मुकाबले आपका खर्च अधिक रहेगा. खर्च को नियंत्रित करने के लिए आपको खुद पर संयम रखना होगा.
व्यापारिक मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है. आपके विरोधी चालाकी से आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं. इस सप्ताह ऑफिस में भी कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी या अवरोध की संभावना है, परंतु इसके विपरीत कुछ ऐसे मामले भी हैं, जिनमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है.
घर-परिवार के लिहाज से यह समय संतुलन और सुकून देने वाला रह सकता है. घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग व समझदारी देखने को मिलेगी. किसी पारिवारिक मुद्दे पर मिल-बैठकर समाधान निकालने से रिश्तों में और मजबूती आएगी. प्रेम संबंधों की बात करें तो उनमें मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी. आप अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे. एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और सम्मान देने से रिश्ते और मजबूत होंगे.
मकर राशि के लिए उपायः शनि मंदिर में तेल, काले तिल और काला वस्त्र दान करें.
ये भी पढ़ें: Dhanu Weekly Rashifal 2026: धनु वीकली राशिफल, परेशानियां होंगी दूर, खुशखबरी आएगी जरूर
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

