Dhanu Weekly Rashifal 2026: धनु वीकली राशिफल, परेशानियां होंगी दूर, खुशखबरी आएगी जरूर

सतीश कुमार
3 Min Read


Dhanu Weekly Rashifal 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह 15 से 21 फरवरी का समय धनु राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. धनु राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

धनु साप्ताहिक राशिफल

छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो आपके लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है. इस सप्ताह आपके काम थोड़ी भागदौड़ अथवा अड़चनों के बाद लेकिन मनचाहे तरीके से पूरे होंगे, जिसके चलते आपको कामकाज के दौरान आने वाली परेशानियों का अफसोस नहीं रहेगा.

यदि आप बीते कुछ समय से आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे तो इस सप्ताह उसका समाधान निकल आएगा. आपको अचानक कहीं से अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा. आपकी जमापूंजी में वृद्धि होगी.

सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है. यात्रा सुखद एवं लाभकारी साबित होगी. यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको इस सप्ताह एक अच्छा ऑफर मिल सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज के क्रय की कामना पूरी हो सकती है.

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से शुभ रहने वाला है. इष्टमित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर एवं प्रेमपूर्ण बने रहेंगे. प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर पा सकते हैं. एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से रिश्ते और मजबूत होंगे. वहीं वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी. जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा.

धनु राशि के लिए उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Vrishchik Weekly Rashifal 2026: वृश्चिक वीकली राशिफल, काम में सतर्क रहें, भरोसा करना पड सकता है भारी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.