Valentine’s Day पर नहीं है कोई पार्टनर? यह कैफे दे रहा एआई पार्टनर के साथ डेटिंग का मौका, घंटों करें दिल की बातें

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

एआई आजकल जब हर फील्ड में इंसानों के काम आ रही है तो डेटिंग के मामले में यह भला साथ कैसे छोड़ सकती है. इस Valentine’s Day अगर आपको कोई पार्टनर नहीं मिल रहा तो आप एआई के साथ डेट पर जा सकते हैं. सुनने में यह भले ही थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन न्यूयॉर्क का एक कैफे आपको एआई कंपैनियन के साथ डेट करने का मौका दे रहा है. इस कैफे पर आपको सिर्फ अपना फोन लेकर जाना है. यहां के माहौल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप एआई पार्टनर के साथ आराम से घंटों तक अपने दिल की बातें कर सकें.

कैसे शुरू हुआ यह कॉन्सेप्ट?

Valentine सीजन से पहले न्यूयॉर्क के सेम सेम वाइन बार नाम के कैफे में यह कॉन्सेप्ट शुरू हुआ है. यह कैफे लोगों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बजाय एआई पार्टनर के साथ डिनर डेट के बुला रहा है. यह डेट मोबाइल स्क्रीन के जरिए होती है. कैफे में काम करने वाले लोगों का कहना है कि वो इंसानी रिलेशनशिप को बदलना नहीं चाहते, लेकिन उन लोगों के लिए एआई कंपैनियनशिप को नॉर्मलाइज करना चाहते हैं, जिन्हें यह हेल्पफुल और मजेदार लगती है. 

कैसे होती है डेटिंग?

इस कैफे को पूरी तरह एआई कंपैनियन के साथ डेटिंग के लिए डिजाइन किया गया है. यहां एक टेबल पर दो की बजाय एक ही कुर्सी लगी हुई है. गेस्ट अकेले इस कुर्सी पर बैठते हैं और उनके सामने टेबल पर फोन और हेडफोन रखे होते हैं ताकि वो एआई से बातें करते हुए अपने खाने का मजा ले पाएं. यहां कई लोग उसी चैटबॉट से बातें करते हैं, जिससे वो पहले से बातें कर रहे है, वहीं कुछ लोग कैफे में बैठकर ही एआई कंपैनियन क्रिएट कर लेते हैं.

कैसे हैं रिएक्शन?

कुछ लोगों को यह कॉन्सेप्ट लुभा रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि इस तरह की डेट में किसी को इम्प्रैस करने के दबाव नहीं रहता. कुछ लोगों को इंसानी पार्टनर के डेटिंग मुश्किल और थकाने वाली लगती है, उन्हें एआई कंपैनियन बातचीत करने के लिए एक सेफ स्पेस दे रहे हैं. दूसरी तरफ इसे लेकर चिंता भी जताई जा रही है और यह सवाल किया जा रहा है कि इंसानी कनेक्शन की कमी को एआई पूरा कर सकती है? कुछ लोगों को यह मजेदार लग रहा है तो कुछ का कहना है कि वर्चुअल पार्टनर को ज्यादा समय देने से असली रिश्ते बनाने मुश्किल हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

एकदम मजबूत हो जाएगी Windows 11 की सिक्योरिटी, खतरनाक सॉफ्टवेयर को रोकने के लिए आया नया फीचर, ऐसे करेगा काम



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.