Viral video: सोशल मीडिया पर ब्राजील के मिनास जेराइस की एक घटना वायरल हो रही है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वायरल वीडियो में एक कार ढलान से नीचे जा रही है. बड़ी बात यह है कि कार के अंदर एक बच्चा बंद था.
वीडियो में दिखाई पड़ता है कि एक कार अपने आप पीछे की तरफ चल रही है और लड़की कार के बाहर खड़ी है. वह बिना हैंड ब्रेक खींचे कार से उतर जाती है. कार धीरे धीरे पीछे ढलान से नीचे खिसकने लगती है. महिला ड्राइवर कार को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं. तभी पीछे से बहुत तेज स्पीड से दौड़ता हुआ शख्स आता है और कार को रोकता है.
🚨 Barbeiro salva bebê e evita um desastre em Contagem – Minas Gerais
— EL CAFÉ ☕️ (@Elcafejornal) February 11, 2026
शख्स ने पूरी काबलियत और धैर्य दिखाते हुए कार के बंद खिड़की से भीतर जाकर बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया. यह नजारा न केवल रोमांचक था बल्कि जोखिम और साहस की मिसाल भी पेश करता था. वीडियो में महिला और नाई की इस बहादुरी को देखकर दर्शकों के दिलों में इंसानियत और साहस के लिए गहरी प्रशंसा जाग उठी है.
वीडियो में दिखी असली बहादुरी की मिसाल- यूजर्स
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई, लोगों ने इसे बड़े पैमाने पर लाइक और शेयर किया, साथ ही यूजर्स के कमेंट का सैलाब भी आ गया है. यूजर्स नाई और महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सच्चे नायक की एक मिसाल बता रहे हैं, जबकि वहीं एक यूजर ने टिप्पणी की कि ऐसे लोग ही समाज में असली हीरो हैं.
इतना ही नहीं, यह वीडियो हमें इस बात की भी याद दिलाती है कि छोटे-छोटे साहसिक कदम किसी की जान बचाने के लिए कितने महत्वपूर्ण हो सकते हैं. मिनास जेराइस की यह घटना न केवल लोगों के दिलों को छू गई, बल्कि यह इंसानियत और सेवा भाव का पाठ भी पढ़ाती है.

