Video: “मौका कोई भी हो तारक मेहता तो चाहिए” अपनी शादी में खाना खाते वक्त TMKOC देखते नजर आए दूल्हा दुल्हन

सतीश कुमार
4 Min Read


खाने खाते वक्त टीवी देखना या अपना पसंदीदा शो फोन में देखना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग खाने खाते वक्त जिस शो को पसंद करते हैं वो है तारक मेहता का उल्टा चश्मा. जी हां, इस शो के पुराने एपिसोड इतने ज्यादा वायरल और मजेदार हैं कि हर कोई इन्हें खाना खाते वक्त देखता ही देखता है. इतना ही नहीं, कई लोग तो अपनी शादी में खाना खाते वक्त भी फोन पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगाना नहीं भूलते. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा दुल्हन खाना खाते वक्त तारक मेहता का उल्टा चश्मा देख रहे हैं.

खाना खाते वक्त तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते नजर आए दूल्हा दुल्हन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा दुल्हन का जोड़ा शादी होने के बाद टेबल चेयर पर बैठकर खाना खा रहा है, लेकिन इन सभी में हैरान कर देने वाली बात ये है कि दूल्हा दुल्हन यहां भी अपनी आदत से मजबूर हैं और खाना खाते वक्त फोन में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लगाना नहीं भूले हैं. वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा दुल्हन बड़े प्यार से तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते हुए खाना खा रहे हैं और शो देखकर दुल्हन की हंसी नहीं रुक रही है.

ज्यादातर लोगों को लग चुकी है ये आदत

आपको बता दें कि हाल ही में ये ट्रेंड चला है जिसमें ज्यादातर लोगों को खाना खाते वक्त तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखना काफी पसंद आ रहा है. छोटे से लेकर बड़े और फिर बूढ़े भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा को खाना खाते वक्त अपने फोन या टीवी में चलाते ही चलाते हैं, कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि बगैर तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखे हमें खाना ही नहीं भाता है.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स बोले, इसके बगैर तो खाना हजम ही नहीं होता

वीडियो को meghasiyaram.jariwala नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ये आदत तो हमें भी लग चुकी है. एक और यूजर ने लिखा…बगैर तारक मेहता देखे हमें खाना ही नहीं भाता है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जब तक तारक मेहता नहीं लगता तब तक खाना हमारे यहां शुरु ही नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.