Happy Mahashivratri 2026 Wishes: आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. चारों ओर माहौल शिवमय हो गया है. मंदिरों में भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी है. महाशिवरात्रि का पर्व न सिर्फ शिव पूजा का खास दिन है बल्कि ये उत्सव है शिव और शक्ति के मिलन का. मान्यता है जो महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं और विधि विधान से महादेव की आराधना करते हैं उनके सिर पर स्वंय महादेव का हाथ होता है, वह कभी परेशानी में नहीं आते. इसी तरह भोलेनाथ का आशीर्वाद अपनों पर भी बना रहे, इसी कामना के साथ महाशिवरात्रि पर प्रियजनों को ये खास मैसेज, संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें.
भगवान शिव की दिव्य कृपा आपको सभी
बुराइयों से बचाए और आपको प्रचुरता का आशीर्वाद दे.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव
बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
विश्व का कण-कण शिवमय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर,
बम-बम भोले की जय जयकार उठे!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का,
काल भी उसका क्या बिगाड़े,
जो भक्त हो महाकाल का!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
महाशिवरात्रि पर करिए भोले भंडारी का जाप,
महाकाल के जाप से धुल जाते हैं सारे पाप.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.
काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.
आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन,
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो,
भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.
महाकाल का आशीर्वाद आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे, महाशिवरात्रि 2026 की बधाई
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिषेक के बाद, शिव मंदिर से लें आएं ये चीज, धन की नहीं होगी कमी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

