सोशल मीडिया पर आए दिन कई हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. फिलहाल भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल वायरल हो रहा वीडियो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो में दिखाई देता है कि पहाड़ी सड़क पर ड्राइविंग सीख रही एक महिला की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. वहीं इस घटना का वीडियो पास ही में मौजूद बिल्डिंग के कैमरे से रिकॉर्ड हो गया जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बीवी को कार चलाना सीखा रहा था शख्स, हो गई दुर्घटना
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @iNikhilsaini पर नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी है और गाड़ी स्टार्ट है. उसका पति कार के बाहर खड़ा होकर उसे निर्देश दे रहा है. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था. घटना पहाड़ी और संकरी सड़क पर हुई, जहां जरा सी भी लापरवाही हादसा बन सकती है. वीडियो में नजर आता है कि महिला से अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है. वहीं देखते ही देखते कार सड़क किनारे से नीचे खाई में लुढ़क जाती है. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़ते हैं. वीडियो में यह भी दिखता है कि कुछ कुत्ते सबसे पहले घटना की तरफ भागते हैं, जिसके बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचते हैं.
Teaching someone driving at such a dangerous location either has to be planned or pure high level stupidity. Video from Shimla shows a husband guiding his wife from outside while she was driving, she lost control and the car fell into a gorge. pic.twitter.com/CaQQly4hDT
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) February 13, 2026
सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी है. कई यूजर्स का कहना है कि इतने खतरनाक स्थान पर ड्राइविंग सीखना गंभीर लापरवाही है. इसके अलावा इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया पति गाड़ी के अंदर बैठकर महिला को ड्राइविंग क्यों नहीं सीख रहा था. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि मुझे लगता है पति ही उसकी बीवी को मारने की कोशिश कर रहा था, इस मामले की जांच होनी चाहिए. वहीं दूसरी और कई लोगों ने राहत जताई कि महिला सुरक्षित है और इसे एक बड़ी चेतावनी बताते हुए पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी. इसके अलावा इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया महिला को बचाने के लिए आसपास के लोगों से ज्यादा डोगेश भाई दौड़ने वाले पहले व्यक्ति थे. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है कि मुझे पति के इरादों पर शक हो रहा है.
ये भी पढ़ें-Video: ऐन वक्त पर बंद हुआ वंदेभारत का गेट तो परेशान हुआ यात्री, फिर RPF ने जो किया देख कर खुश हो जाएगा दिल

