पाकिस्तान का खाटू श्याम मंदिर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख आप भी करेंगे नमन

सतीश कुमार
4 Min Read


दुनिया भर में बसे हिंदुओं के लिए आस्था और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. जब भी किसी दूसरे देश से मंदिर या धार्मिक स्थल की तस्वीरें सामने आती हैं, तो लोगों के मन में उत्सुकता और भावनाएं दोनों जाग उठती हैं. खासकर जब बात पाकिस्तान की हो, तो वहां रहने वाले हिंदू समुदाय को लेकर अक्सर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. ऐसे माहौल में पाकिस्तान से एक मंदिर का वीडियो सामने आना लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी, हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में बने खाटू श्याम जी के मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हजारों लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. कई लोग इसे देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं तो कुछ की आंखें नम हो गईं. 
 
वीडियो में क्या दिखाया गया है?

वायरल वीडियो की शुरुआत एक युवक से होती है, जो कैमरे के सामने कहता है कि वह पाकिस्तान के अंदर बने खाटू श्याम जी के मंदिर को दिखाने जा रहा है. जैसे ही वह मंदिर के मुख्य द्वार की ओर कैमरा घुमाता है, सबसे पहले एक बड़ा और हरा-भरा पीपल का पेड़ दिखाई देता है. पेड़ की जड़ के पास शनि शिला भी स्थापित है, जहां लोग श्रद्धा से दर्शन करते हैं. इसके बाद युवक मंदिर के अंदर प्रवेश करता है. अंदर का दृश्य बेहद सुंदर और सजा हुआ नजर आता है. दीवारों पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की सुंदर तस्वीरें और मूर्तियां लगी हुई हैं. मंदिर का वातावरण शांत और भक्ति से भरा हुआ दिखाई देता है. 

अंदर से कैसा है मंदिर?

जैसे ही कैमरा आगे बढ़ता है, खाटू श्याम जी का भव्य दरबार नजर आता है. दरबार को रंग-बिरंगे फूलों और चमकीली झालरों से सजाया गया है. सामने अगरबत्ती जल रही है और पूजा के लिए शंख भी रखा हुआ है. पूरा माहौल ऐसा लगता है जैसे किसी बड़े पर्व या विशेष अवसर पर सजावट की गई हो. वीडियो में मंदिर के पुजारी भी दिखाई देते हैं. वे किसी व्यक्ति को मंदिर के इतिहास और वहां होने वाली पूजा-पाठ की जानकारी दे रहे हैं. उनकी बातों से साफ झलकता है कि यहां नियमित रूप से श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @piyarooraam नाम के अकाउंट से साझा किया गया है.  इसे लाखों लोगों ने पसंद किया है और बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में जय श्री श्याम और हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान में रहने वाले सभी हिंदू भाइयों को उनकी तरफ से जय श्री श्याम. वहीं एक अन्य यूजर ने भावुक होकर कहा कि यह वीडियो देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए. 

यह भी पढ़ें – तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.