Auto News Weekly Wrap-Up: फरवरी 2026 का दूसरा सप्ताह इंडियन ऑटो मार्केट के लिए काफी बेहतर रहा. एक ओर Tata Motors ने अपनी सबसे सस्ती Electric SUV को नए अवतार में पेश किया है. वहीं, एक खबर ये भी आई है कि भारत अब WLTP टेस्टिंग साइकिल को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो फ्यूल एफिशियंसी और एमीशन को अधिक वास्तविक बनाने का प्रयास है.
इसके अलावा, SKoda Slavia Facelift के स्पाई शॉट्स भी सामने आए हैं, जो डिजाइन और फीचर्स में अपडेट का संकेत देते हैं. अंत में, एमजी मेजेस्टर को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पेश कर दिया गया है. आइए, इस वीक की टॉप न्यूज के बारे में एक-एक करके जान लेते हैं.
Tata Punch EV Facelift दिखी
टाटा मोटर्स ने हाल ही में पंच ईवी फेसलिफ्ट को तस्वीरों के माध्यम से टीज किया है. इसे 20 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इस मॉडल में अपडेटेड स्टाइलिंग और पूरी तरह इलेक्ट्रिक अप्रोच होगा, जो शहरी ड्राइविंग के लिए परपेक्ट है. फेसलिफ्ट वर्जन में 563 किलोमीटर की रेंज एक सिंगल चार्ज पर मिल सकती है, जो पहले से ज्यादा है. एक्सटीरियर में क्लीनर क्लोज्ड ग्रिल, शार्पर लुक और वाई-शेप्ड एलईडी डीआरएल शामिल हैं.
इंटीरियर में बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है. ये मॉडल टाटा की ईवी रेंज को मजबूत करेगा, खासकर बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में इसे ग्राहक मिलेंगे. कीमत लगभग 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और ये नेक्सॉन ईवी से छोटी लेकिन फीचर-पैक्ड होने वाली है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि ये पूरी तरह अनकैमोफ्लेज्ड है, जो लॉन्च से पहले उत्साह बढ़ा रही है.
WLTP टेस्टिंग साइकिल को अपनाएगा भारत
भारत सरकार ने अप्रैल 2027 से WLTP (वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट व्हीकल टेस्ट प्रोसीजर) को अपनाने का फैसला किया है.ये नया प्रोटोकॉल सभी एम1 कैटेगरी वाहनों जैसे कारों, एसयूवी और एमपीवी पर लागू होगा. वर्तमान में मॉडिफाइड इंडियन ड्राइविंग साइकिल (MIDC) का उपयोग होता है, लेकिन WLTP रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग को बेहतर तरीके से दर्शाता है.
यूरोप में 2018 से लागू ये साइकिल फ्यूल एफिशियंसी और एमीशन को अधिक सटीक बनाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिलेगी, बीएस6 वाहनों को इस नए टेस्ट से गुजरना होगा, लेकिन ईवी अभी एमआईडीसी पर रहेंगे. ये बदलाव कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE) नॉर्म्स को भी प्रभावित करेगा, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
Skoda Slavia Facelift दिखी
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की टेस्टिंग तस्वीरें सामने आई हैं. इसे मई 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. पूरी तरह कैमोफ्लेज्ड टेस्ट म्यूल से एलईडी हेडलाइट्स में अपडेट्स, रिवाइज्ड ग्रिल और इंटीग्रेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स नजर आते हैं. फीचर्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.1 इंच टचस्क्रीन और एडास सुइट शामिल हो सकते हैं.
डिजाइन में रिवर्क्ड बंपर्स, नए अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड टेललाइट्स होंगे. कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं होगा, लेकिन कीमत 12 से 19 लाख रुपये के बीच रहेगी. ये अपडेट स्लाविया को होंडा सिटी और हुंडई वर्ना से मुकाबले में मजबूत बनाएगा. कीमत भी मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी सी बढ़ सकती है.
MG Majestor की एंट्री
एमजी मोटर इंडिया ने मेजेस्टर एसयूवी का अनावरण किया है, जो ग्लोस्टर से ऊपर फ्लैगशिप मॉडल है. यह डी+ सेगमेंट में है, जिसमें 215 बीएचपी डीजल इंजन, एडवांस्ड ऑफ-रोडिंग टेक और 4X4 कैपेबिलिटी है. एक्सटीरियर में हेवी रीडिजाइंड फ्रंट, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और थिक क्लैडिंग है.
इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम, हीटेड/मसाजिंग सीट्स और लॉकिंग डिफरेंशियल्स हैं. ये 6 या 7-सीटर ऑप्शन में आएगी और संभावित रूप से कीमत 50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.कंपनी ने मात्र 41 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी.

