Sadhguru ने बताया कैसी है महाशिवरात्रि की तैयारी, बोले “हम हमेशा आज के लिए तैयार रहते हैं”

सतीश कुमार
2 Min Read


महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने साझा किया कि सद्गुरु को इतने करीब से देखना उनके लिए शब्दों से परे अनुभव है, कई लोगों ने इस भावना को मां की गोद में लौटने जैसा बताया, तो किसी ने कहा कि ऐसा लगा मानो शिव के चरणों में पहुंच गए हों, अधिकांश लोगों के पास अपने अनुभव को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं थे, उनके चेहरे की खुशी और भावनाएं ही सब कुछ कह रही थीं।

कुछ Content Creators ने बताया कि उनके पास दो options थे,  India vs Pakistan match या Sadhguru का कार्यक्रम और उन्होंने बिना किसी hesitation के Sadhguru को चुना, उनका कहना था कि यहां आना ही अपने आप में blessing है

कई श्रद्धालुओं ने कहा कि Sadhguru को देखकर एक अलग तरह की feeling जागती है love, affection और divine aura का अनुभव होता है, कुछ लोग हर साल दर्शन के लिए आते हैं और मानते हैं कि यही inner calling उन्हें यहां खींच लाती है।

इस दौरान Sadhguru Ramp पर rehearsal करते हुए आए, तैयारियों का जायजा लिया और लोगों से संवाद भी किया। जब उनसे पूछा गया, “Are we ready for tomorrow?” तो उन्होंने जवाब दिया, “We are never ready for tomorrow, we are always ready for today.” उनका यह जवाब लोगों के लिए प्रेरणादायक संदेश बन गया कल की चिंता नहीं, आज के लिए तैयार रहना ही जीवन का सार है।

कुल मिलाकर, यह अनुभव श्रद्धालुओं के लिए Magical, Divine और deeply emotional रहा,एक ऐसा पल जिसे महसूस किया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.