Video: दिमाग घुटनों में है क्या? राजधानी से विकलांग युवक ने दौड़कर लगाई रेस, वीडियो देख यूजर्स ने लगाई क्लास

सतीश कुमार
3 Min Read


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे ट्रैक पर बैठा एक दिव्यांग युवक और सामने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती राजधानी जैसी सुपरफास्ट ट्रेन नजर आ रही है. वीडियो का एंगल ऐसा है कि पहली नजर में लगता है मानो युवक ट्रेन से ‘रेस’ लगा रहा हो . ट्रेन चल रही है, लेकिन उसकी रफ्तार बेहद धीमी दिखाई देती है, जैसे वह अभी-अभी स्टेशन से रवाना हुई हो . कुछ सेकंड का यह दृश्य इंटरनेट पर सनसनी बन गया है . लोग हैरानी भी जता रहे हैं और इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. हालांकि एबीपी लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

राजधानी ट्रेन से रेस लगाने लगा दिव्यांग

वायरल क्लिप में साफ दिख रहा है कि ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है . उसी ट्रैक के पास वाले ट्रैक पर थोड़ा आगे एक दिव्यांग युवक बैठा नजर आता है . कैमरे का फ्रेम ऐसा सेट किया गया है कि दोनों एक ही लाइन में दिखाई देते हैं, जिससे वीडियो को ‘रेस’ जैसा अंदाज मिल जाता है . हालांकि ध्यान से देखने पर साफ है कि ट्रेन की रफ्तार बहुत कम है, संभवतः वह स्टेशन से अभी निकली है या सिग्नल के पास धीमी चल रही है . लेकिन सोशल मीडिया पर इसे मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है. इस तरह के खतरनाक स्टंट करना कितना जानलेवा हो सकता है ये लोगों को समझने की जरूरत है, लेकिन रील का कीड़े ने ऐसा काटा हुआ कि लोगों को न तो कानून का डर है और न ही जान जाने का.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स बोले, लगता है मौत से खेलने का शौक है

वीडियो को fit_subhash_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ये लोगों को रील का कीड़ा है, इन्हें दवा लगानी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…इस शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है भाई को मौत से खेलने का शौक है.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.