IND vs PAK T20 WC: काल उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का…महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया ने पाक को किया चित

सतीश कुमार
4 Min Read


IND vs PAK T20 WC 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (IND vs PAK T20 WC) में भारत ने पाकिस्तान को कराई हार दिलाकर सुपर-8 में जगह बना ली है. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा देश जहां एक और शिवमय हो रहा है, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत से देश में खुशी का माहौल है.

भले ही टीम इंडिया की ओर से मैदान पर ग्यारह खिलाड़ी थे, लेकिन इसके साथ ही करोड़ों भारतीयों की प्रार्थनाएं भी साथ थीं. क्रिकेट प्रेमी महाकाल से टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना कर रहे थे और महाकाल ने भी अपने भक्तों को आज निराश नहीं किया.

इसलिए कहा जाता है कि, काल उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का. क्रिकेट हो या जीवन जब तक महादेव का हाथ हमारे ऊपर है, पराजय का कोई अस्तित्व नहीं. क्रिकेट टीम समेत क्रिकेट प्रेमियों को महाशिवरात्रि पर आज महादेव ने जीत का आशीर्वाद दिया है.

कोलंबो में लगी पाकिस्तान की लंका

रविवार 15 फरवरी 2026 को टी20 विश्व कप का मैच इंडिया और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर भी पाकिस्तान के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. भारत ने 7 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए और जीत के लिए पाकिस्तान को 176 रन का लक्ष्य दिया.

पाकिस्तान की ओर से खेल की शुरुआत ही बेहद खराब थी, जिससे वह बाद में भी उबर नहीं सका. एक के बाद एक 2 ओवर में ही 3 विकेट गिर गए और पाकिस्तान क्रिकेट टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर 9 मैचों में यह 8वीं जीत है.

‘आखिर बाप तो बाप होता है’- धीरेंद्र शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद देशभर में खुशी का माहौल है. चारों ओर से टीम इंडिया को शुभकामनाएं मिल रही हैं. भारत की जीत पर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज धीरेद्र शास्त्री ने कहा कि- जैसे ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मनों को जवाब दिया, वैसे ही अब क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा- आखिर बाप तो बाप ही होता है.

महाशिवरात्रि पर महाविजय..- सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई! भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन! जय हिन्द!”

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि उत्सव शुरू, यहां देखें समय-सारणी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.a





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.