JEE Mains Result 2026 Live Update: कभी भी आ सकता है जेईई मेंस का रिजल्ट, NTA ने जारी की फाइनल आंसर की

सतीश कुमार
2 Min Read


JEE Mains Result 2026 Live Update: JEE Mains के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को जल्द ही गुड न्यूज मिलने वाली है. दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फाइनल आंसर की जारी कर दी है. अब JEE Mains 2026 के सेशन 1 का रिज़ल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. रिज़ल्ट आने के बाद छात्र अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे.

बता दें, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिज़ल्ट तैयार किया जाता है. अगर किसी सवाल को ड्रॉप किया गया है तो उसके अंक सभी अभ्यर्थियों को दिए जाते हैं. जेईई मेंस का एग्जाम दे चुके छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की से मिलान कर सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कैसे जेईई मेंस का रिजल्ट देख सकत हैं. 

ऐसे देखें रिज़ल्ट

1. jeemain.nta.nic.in पर जाएं
2. “JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें
3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
4. सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
5. भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट निकाल लें

स्कोरकार्ड में क्या होगा?

• कुल पर्सेंटाइल स्कोर
• विषय के अनुसार पर्सेंटाइल (Physics, Chemistry, Maths)
• ऑल इंडिया रैंक (AIR)
• क्वालिफाइंग स्टेटस (JEE Advanced के लिए पात्रता)

अब आगे क्या कर सकेंगे छात्र?

  • जो छात्र क्वालिफाई करेंगे, वे JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे
  • सेशन 2 की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह पहला मौका है। दोनों सेशन में से बेहतर स्कोर को अंतिम मेरिट में शामिल किया जाएगा.
  • छात्रों को सलाह है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और अफवाहों से बचें

यह भी पढ़ें: UP Board Exams 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा से पहले सख्त हुई सुरक्षा, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.