Tata Nexon बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Punch और Brezza की मांग बढ़ी

सतीश कुमार
3 Min Read


Sub 4m SUVs की मार्केट लगातार बढ़ रही है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. देश की पॉपुलर कारों ने मिलकर जनवरी 2026 में कुल 1,21,150 नए ग्राहक जोड़े हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,06,969 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो Tata Nexon सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Tata Punch और Maruti Brezzza की सेल में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. दूसरी ओर, Maruti Fronx और Hyundai Exter जैसी कारों की मांग घटी है. आइए, Model Wise Sales Report पर नजर डालते हैं.

Tata Nexon/EV

लिस्ट में पहले नंबर पर Nexon/EV है. इसे पिछले महीने 23,365 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 15,397 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 51.75 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Punch/EV

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर भी टाटा की कार है. जनवरी 2026 में Punch को कुल 19,257 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 16,231 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Brezza

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर ब्रेजा है. इस Sub 4m SUV की जनवरी 2026 में 17,486 यूनिट सेल की गईं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 14,737 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Fronx

फ्रॉन्क्स की सेल घटी है. पिछले महीने इसकी कुल 13,353 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 15,192 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Hyundai Venue

सेल में बढ़ोतरी की दम पर वेन्यू ने Sub 4m SUVs की टॉप-5 लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने 12,413 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 11,106 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 SUVs के अलावा पिछले महीने Kia Sonet की 10,998 यूनिट, Mahindra XUV 3XO/EV की 8845 यूनिट, Hyundai Exter की 5621 यूनिट, Skoda Kylaq की 3220 यूनिट, Toyota Taisor की 2521 यूनिट, Nissan Magnite की 2502 यूनिट, Renault Kiger की 703 यूनिट, Maruti Jimny की 591 यूनिट और Kia Syros की 275 यूनिट बिकी हैं.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.