सोशल मीडिया पर रोज़ाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो कुछ ही सेकंड में लोगों के दिलों को छूकर धड़कन में प्रवेश कर जाते हैं. ऐसी एक भावूक कर देना वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर गजब वायरल हो रहा है. यह वीडियो हरियाणा की सादगी, अपनापन और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को बयां करता है.
नीदरलैंड की अकेली महिला ट्रैवलर मीके हिजमैन हरियाणा आई थी. अपने सफर के दौरान उन्होंने एक खेत में टेंट लगाने की इच्छा जाहिर की. इसके लिए उन्होंने वहां पर मौजूद एक बुजुर्ग भारतीय महिला से पूछा कि क्या वह उनके खेत में अपना टेंट लगा सकती है. लेकिन भाषा बड़ी बाधा बन गई. महिला को अंग्रेजी समझ नहीं आती है. ऐसे में वह अपने बेटे तुषार गुज्जर को साथ लेकर आईं, ताकि बातचीत हो सके और मीके हिजमैन क्या कहना चाह रही है, इस बात का खुलासा हो जाए.
खेत नहीं, घर में मिला ठिकाना
नीदरलैंड की एक अकेली महिला ट्रैवलर, मीके हिजमैन, हरियाणा में घूम रही थीं।
उन्होंने एक बूढ़ी भारतीय महिला से पूछा कि क्या वह उनके खेतों में अपना टेंट लगा सकती हैं।
उन्हें इंग्लिश समझ नहीं आती थी, इसलिए वह अपने बेटे, तुषार गुज्जर को साथ ले आईं।
उसने और उसकी माँ ने उन्हें अपने घर… pic.twitter.com/v7iueCrHgf
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) February 15, 2026
जब तुषार ने अपनी मां को महिला ट्रैवलर की बात समझाई, तब जो हुआ वह रग-रग में प्रवेश करने वाला है. तुषार ने कहा कि महिला ट्रैवलर बोल रही है कि वह आपके खेत में टेंट लगाने की अनुमति देगी. तब मां और बेटे दोनों ने अपने घर पर ही रहने को कहा. उन्होंने मीके हिजमैन को घर में ठहरने की जगह दी, खाना खिलाया, चाय पिलाई और उनकी जरूरत का पूरा सम्मान दिया.
‘अतिथि देवो भव’ की जीवंत मिसाल
भारतीय परंपरा में ‘अतिथि देवो भव’ की प्रथा सदियों से चली आ रही है. इसका मतलब है कि मेहमान भगवान के समान होता है. इस वीडियो में यही परंपरा जीवंत होती दिखाई देती है, जो बिना किसी स्वार्थ के, एक विदेशी महिला को अपने घर में जगह देना और परिवार जैसा व्यवहार करना भारतीय संस्कृति की महानता को दर्शाता है.
सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार
वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं. यूजर्स भारतीय परिवार की तारीफ करते नहीं थक रहे. कई लोग लिख रहे हैं कि यही भारत की असली पहचान है… प्यार, सम्मान और अपनापन. यह वीडियो न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की मेहमाननवाज़ी की खूबसूरत तस्वीर बयां करता है.

