Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से क्या प्रभावित होगा दिल्ली-NCR या सब कुछ रहेगा नॉर्मल, जानें

सतीश कुमार
3 Min Read


Surya Grahan 2026 Effect Delhi-NCR: आज मंगलवार 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लग रहा है. ग्रहण हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है. क्योंकि इसका संबंध ज्योतिषीय, खगोल विज्ञान और धार्मिक दृष्टि से जुडा है. खगोल विज्ञान में ग्रहण को सामान्य खगोल घटना तो वहीं ज्योतिष और धर्म में इसे अशुभ माना गया है.

सूर्य ग्रहण को लेकर दुनियाभर में चर्चा है. इसका कारण यह है कि, आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जोकि वलयाकार या कंकणाकृति ग्रहण होगा. इसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है. सूर्य ग्रहण को लेकर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर सूतक काल, मंदिर बंद होने, भोजन पर पाबंदी, पूजा-पाठ पर रोक और जनजीवन प्रभावित होने जैसे कई खबरें वायरल हो रही हैं. आइए जानते हैं आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का क्या Delhi-NCR पर भी असर पड़ेगा?

सूर्य ग्रहण का दिल्ली-एनसीआर पर असर

खगोल वैज्ञानिक और ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी क्षेत्र में दिखाई नहीं देगा. धार्मिक दृष्टि से जिस स्थान पर ग्रहण दृश्यमान नहीं होता, वहां ग्रहण का सूतर भी मान्य नहीं होता है. इसलिए आज लगने वाले सूर्य ग्रहण से दिल्ली-एनसीआर के लोगों के जनजीवन या कामकाज पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं दिख रही है. राजधानी क्षेत्र में रोजमर्रा की गतिविधियां या दैनिक जीवन जैसे-ऑफिस, स्कूल, ट्रैफिक और बाजार आदि सभी अन्य दिनों की तरह सामान्य रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सलाह

  • सूर्य ग्रहण को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और सटीक खबरों पर ही भरोसा करें.
  • सूर्य ग्रहण का मार्ग अंटार्कटिका और दक्षिणी महासागर से होकर गुजरेगा. इसलिए दिल्ली और इसके आसपास के इलाके जैसे नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा आदि पूरी तरह से ग्रहण के छाया पथ से बाहर है.
  • दिल्ली-एनसीआए में सूर्य ग्रहण की दृश्यता 0% रहेगी. कारण यह है कि, सूर्य क्षितिज ने नीचे होगा या फिर छाया बहुत दक्षिण से गुजरेगी.
  • दिल्ली-एनसीआर में सूर्य ग्रहण का कोई असर नहीं रहेगा, इसलिए आम दिनों की तरह मंगलवार को भी जीवन सामान्य दिनों की तरह चलता रहेगा.

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन बेंगलुरु में बदल जाएगा जनजीवन या रहेगा सब सामान्य?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.