चलती ट्रेन में कुत्ते को चढ़ा रहा था शख्स, अचानक फिसला पैर और…वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि जल्दबाजी और लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. रोजाना रेलवे स्टेशनों पर हजारों लोग ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते नजर आते हैं. कई बार लोग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं, जो कि बहुत खतरनाक होता है, लेकिन इस बार जो हुआ, उसने लोगों का दिल दहला दिया, क्योंकि इस लापरवाही की कीमत एक बेजुबान जानवर को चुकानी पड़ी. 

चलती ट्रेन में कुत्ते को चढ़ा रहा था शख्स, हो गया बड़ा हादसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा है. इसी दौरान ट्रेन चलने लगती है. ट्रेन को चलता देख व्यक्ति घबरा जाता है और उसे लगता है कि उसकी ट्रेन छूट जाएगी. वह बिना सोचे-समझे अपने कुत्ते को लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़ता है. जल्दबाजी में वह अपने पालतू कुत्ते को सही तरीके से संभाल नहीं पाता, जैसे ही वह ट्रेन के दरवाजे के पास पहुंचता है, अचानक उसका पैर फिसल जाता है. उसी समय कुत्ते का पट्टा उसके हाथ से छूट जाता है.

कुत्ता संतुलन खो देता है और सीधे नीचे पटरी की ओर गिर जाता है. यह सीन इतना खतरनाक था कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग दंग रह गए.  कुत्ता ट्रेन के नीचे आ गया. घटना के बाद वह व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर बैठकर घबराहट में इधर-उधर देखने लगा, जैसे वह अपने कुत्ते को ढूंढने की कोशिश कर रहा हो. आसपास मौजूद कुछ लोग भी मदद के लिए दौड़ते नजर आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

यह वीडियो एक्स  पर @dbabuadvocate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने इस घटना पर दुख जताया है. एक यूजर ने लिखा, हे भगवान, क्या कुत्ता बच पाया. वहीं दूसरे ने अंदाजा लगाते हुए लिखा, लगता है कुत्ता नहीं बचा होगा. कुछ लोगों ने तो उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है. एक यूजर ने लिखा, ऐसे लापरवाह डॉग ओनर के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें – मौत के बाद कैसा महसूस करता है इंसान? नई रिसर्च ने लोगों को चौंकाया, खबर पढ़ कांपने लगेंगे आप





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.