बाइक एक्सीडेंट तो आपने कई सारे देखे होंगे लेकिन कुछ एक्सीडेंट ऐसे होते हैं जो आत्मा को और कलेजे को झंकझोर देते हैं. इन दुर्घटनाओं को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक गली में लगे पोल से टकरा जाती है, इसके बाद बिजली पोल की जो हालत होती है उसे देखकर लोग यही कह रहे हैं कि बाइक सवार पक्का मर गया होगा.
बिजली पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक गली के सीसीटीवी फुटेज के कुछ विजुअल्स दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि मैन रोड पर एक बिजली का पोल लगा है और हर ओर शांति छाई हुई है, लेकिन तभी वहां कुछ ऐसा होता है कि लोगों में चीख पुकार मच जाती है. वीडियो में दिखता है कि अचानक एक तेज रफ्तार बाइक वहां आती है और बिजली के पोल से टकरा जाती है, इसके बाद पूरे फ्रेम में केवल धुआं ही धुआं हो जाता है और बाइक सवार ऐसे अचेत होकर गिरते हैं मानों शरीर में कोई जान ही नहीं बची हो.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मजबूत बिजली पोल न केवल जड़ से उखड़ा बल्कि उसके दो टुकड़े हो गए…जान बची या नहीं, कहा नहीं जा सकता…. pic.twitter.com/ulMLpLDVWx
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) February 17, 2026
दो टुकड़ों में बंटा बिजली पोल
पोल से टक्कर के बाद बिजली पोल के बीच में से दो टुकड़े हो जाते हैं और पोल भरभराकर जमीन पर गिर पड़ता है. बिजली पोल की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाइक की रफ्तार कितनी थी और टक्कर कितनी भयानक थी. हालांकि वीडियो में आगे का हिस्सा नहीं दिखाया गया है जिसके बाद बाइक सवारों की क्या स्थिति रही इसका अंदाजा वीडियो में नहीं लग रहा है.
यूजर्स बोले, घोस्ट राइडर है या बाहुबली
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ये घोस्ट राइडर है या बाहुबली. एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर तो लगता है कि जान चली गई होगी बाइक सवार की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बाप रे, पोल के दो टुकड़े हो गए.

