Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन बेंगलुरु में बदल जाएगा जनजीवन या रहेगा सब सामान्य?

सतीश कुमार
3 Min Read


Surya Grahan 2026: सालभर में चार या पांच ग्रहण लगते हैं. साल का पहला सूर्य ग्रहण आज मंगलवार 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है. खासकर खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों की ग्रहण में काफी दिलचस्पी होती है. आज रिंग ऑफ फायर ग्रहण लगेगा, जिसमें सूर्य आग के छल्ले की तरह नजर आएगा. सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार, दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से होगी और रात 7 जकर 56 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा.  

सूर्य ग्रहण को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं तेज हैं. यही कारण है कि, सोशल मीडिया पर भी सूर्य ग्रहण की खबरें, रील्स, वीडियो आदि काफी ट्रेंड कर रहे हैं. बेंगलुरु वासियों के दिन की शुरुआत भी आज ऐसी ही खबरों के साथ हुई, जिसके बाद बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के मन में यह सवाल है कि, क्या आज सूर्य ग्रहण पर बेंगलुरु में सब सामान्य रहने वाला है या इसका कोई असर पड़ सकता है.

क्या सूर्य ग्रहण से प्रभावित होंगे बेंगलुरु वासी

सूर्य ग्रहण को लेकर सोशल मीडिया पर सुबह से ही सूतक काल, मंदिर बंद होने, खान-पान पर पाबंदी, बाहर जाने पर रोक और जनजीवन प्रभावित होने जैसी कई खबरें वायरल हो रही हैं. हालांकि विशेषज्ञों और ज्योतिष विद्वानों की मानें तो, शहर में आम जमजीवन पर ग्रहण को लेकर किसी बड़े असर की संभावना नहीं है.

सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से में दिखाई नहीं देगा. इसलिए ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. आप सभी तरह के धार्मिक कार्य कर सकेंगे और पूजा-व्रत आदि पर भी कोई पाबंदी नहीं रहेगी. ऐसे में रोजमर्रा की गतिविधियां जैसे- ऑफिस, स्कूल, ट्रैफिक, बाजार, रसोई के काम आदि पर सामान्यतः कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा.

 बेंगलुरु वासियों के लिए सलाह

  • सूर्य ग्रहण को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और सटीक खबरों पर ही भरोसा करें.
  • सूर्य ग्रहण का मार्ग अंटार्कटिका और दक्षिणी महासागर से होकर गुजरेगा. इसलिए बेंगलुरु पूरी तरह से ग्रहण के छाया पथ से बाहर है.
  • बेंगलुरु में सूर्य ग्रहण की दृश्यता 0% रहेगी. कारण यह है कि, सूर्य क्षितिज ने नीचे होगा या फिर छाया बहुत दक्षिण से गुजरेगी.
  • बेंगलुरु में सूर्य ग्रहण का कोई असर नहीं रहेगा, इसलिए आम दिनों की तरह मंगलवार को भी जीवन सामान्य दिनों की तरह रहेगा.

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2026 Time: भारत में कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और जयपुर में भी दिखेगा?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.