World Most Expensive Perfume: 17 फरवरी को हर साल परफ्यूम डे मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने करीबियों को परफ्यूम गिफ्ट करके रिश्तों में मिठास और खुशबू जोड़ने की कोशिश करते हैं. आमतौर पर बाजार में मिलने वाले ज्यादातर परफ्यूम की कीमत कुछ हजार रुपयों में होती है.
वहीं, कुछ लग्जरी परफ्यूम की कीमत लाख रुपये तक पहुंच जाती है. लेकिन दुनिया में ऐसे भी परफ्यूम मौजूद हैं, जिनकी छोटी सी बोतल खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं. यह रकम इतनी बड़ी है कि, सामान्य लोगों की जीवन भर की बचत भी इससे ज्यादा है. इतनी कीमत में तो खुद का एक अच्छा खासा घर आ सकता है. आइए जानते हैं, दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम के बारे में….
दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम
दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम शुमुख है. इसकी कीमत करीब 12.9 लाख डॉलर यानी करीब 11.7 करोड़ रुपये होने की बात कही जाती है. दुबई स्थित नबील परफ्यूम्स ने इसे लॉन्च किया है. यह परफ्यूम 3 लीटर के बोतल में आती है.
इस बोतल को 3,500 से अधिक हीरे, मोती और सोना-चांदी से सजाया गया है. परफ्यूम में ऊद, चंदन, कस्तूरी और तुर्की गुलाब आदि से बनाया गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि, इस परफ्यूम की कीमत का बड़ा हिस्सा इसके बोतल को बनाने में खर्च किया गया है.
दूसरे सबसे महंगे परफ्यूम की कीमत है 9 करोड़
दुनिया के दूसरे सबसे महंगे परफ्यूम की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है. जिसका नाम गोल्डन डिलिशियस मिलियन डॉलर फ्रेगरेंस बॉटल है. परफ्यूम को सेब की बोतल में 2011 में पेश किया गया था. इस बोतल को दुनिया के 3,000 कीमती पत्थरों से बनाया गया है. जिससे इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो गई है.
हीरे और सोने से सजी खास बोतल नंबर 3 पर
दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर क्लाइव क्रिश्चियन नंबर 1 इम्पीरियल मैजेस्टी का नाम आता है. इस खास एडिशन की केवल 10 बोतलें ही तैयार की गई थी. इसकी हर बोतल बकारा क्रिस्टल से बनाई गई थी और उसमें पांच कैरेट का हीरा जड़ा गया था.
साथ ही 18 कैरेट सोने का कॉलर लगाया गया था. लॉन्च के समय इसकी कीमत 2.15 लाख डॉलर प्रति बोतल बताई गई थी, जो मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से करीब 1.9 करोड़ रुपये के बराबर होती है.
यह भी पढ़ें: फार्मा सेक्टर की इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा, निवेशकों में खुशी की लहर; जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य डिटेल

