Ramadan 2026: सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान की शुरुआत, भारत में 19 को पहला रोजा !

सतीश कुमार
3 Min Read


Ramadan 2026: इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान को लेकर सऊदी अरब की ओर से मंगलवार 17 फरवरी 2026 को चांद दिखने की पुष्टि की गई है, जिसके बाद रमजान महीने का आगाज हो चुका है. सऊदी में आज से तरावीह की नमाज शुरू होगी और बुधवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा.

सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट की ओर से कंफर्म किया गया है कि, आज रात 17 फरवरी को चांद दिख चुका है, जिसके बाद शाबान महीना खत्म हो गया है और रमजान की शुरुआत हो चुकी है. सऊदी में कल पहला रोजा रखा जाएगा. वहीं मक्का में तरावीह की नमाज आज रात से शुरू होगी.

सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, रमजान 1447/2026 का चांद देखा गया है. कल यानी बुधवार 18 फरवरी 2026 को रमजान 1447 का पहला दिन होगा.

बता दें कि, रविवार को सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि- ‘सुप्रीम कोर्ट निवेदन करता है कि जो कोई भी चांद नंगी आंखों से या फिर दूरबीन से देखे, वह सबसे पहले पास की अदालत को इसकी जानकारी दे और अपनी गवाही दर्ज कराए या पास की अदालत में पहुंचने में मदद के लिए सबसे पहले करीबी केंद्र से संपर्क करें.’ 

भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा

भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद रमजान की शुरुआत होती है. 18 फरवरी को सऊदी अरब में रजमान के तारीख की पुष्टि की गई है. ऐसे में भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. हालांकि भारत की विभिन्न हिलाल कमेटियां बुधवार शाम को बैठक करेंगी और चांद दिखने के बाद ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

रमजान इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान इस्लामिक चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है, जोकि शाबान के बाद आता है.

ये भी पढ़ें: Ramadan Date 2026: सऊदी अरब में आज देखा जाएगा नया चांद, जानें भारत में कब शुरू होगा रमजान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.