Stocks to watch: भारतीय शेयर बाजार बीते मंगलवार को हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा. हालांकि, वीकली एक्सपायरी का दिन होने से मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. ऐसे में निवेशकों ने शुरुआती कमजोरी वाले रूझान को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर दांव लगाते हुए बैलेंस किया. अब निवेशकों की नजर आज 18 फरवरी, बुधवार के कारोबारी सेशन पर है. आज मारुति सुजुकी, डाबर, इंफो एज, GR इंफ्राप्रोजेक्ट्स, दिलीप बिल्डकॉन जैसी कई और दूसरी कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:-
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने मंगलवार को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e VITARA की कीमत का ऐलान कर दिया. इसकी कीमत को लेकर बाजार में काफी इंतजार था. कंपनी ने अपनी इस नई कार को बैटरी एज सर्विस (BaaS) रेंटल सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत पेश किया है. इसके तहत, e VITARA की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है. BaaS मॉडल पर बेस्ड होने के नाते इसमें बैटरी के लिए शुरुआती कीमत नहीं चुकानी होगी, बल्कि 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से इसकी EMI देनी होगी. इसके चलते इलेक्ट्रिक कार को खरीदना आम लोगों के लिए काफी किफायती हो जाएगा.
इंफो एज
नौकरी.कॉम की पैरेंट कंपनी इन्फो एज (Info Edge) के भी शेयरों में आज हलचल देखी जा सकती है क्योंकि कंपनी ने मंगलवार को हुई एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स की कमिटी की मीटिंग में अपनी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट्स (होल्डिंग) में लगभग 30 करोड़ रुपये के निवेश की सहमति जताई है.
डाबर
FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी डाबर (Dabur) ने मोहित मल्होत्रा को अपना नया ग्लोबल CEO नियुक्त किया है. साथ ही भारतीय कारोबार की देखरेख के लिए कन्फेक्शनरी सेक्टर के बड़े नाम हरजीत एस भल्ला को अपना CEO चुना है. वह 15 अप्रैल, 2026 से इंडिया बिजनेस को लीड करेंगे.
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स (GR Infraprojects) को वाराणसी में गंगा नदी के ऊपर रेल कम रोड ब्रिज बनाने का काम सौंपा गया है. 1,201.36 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को कंपनी RVNL के साथ ज्वाइंट वेंचर में पूरा करेगी. प्रोजेक्ट में जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स की 40 परसेंट की हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत 480.54 करोड़ रुपये है.
दिलीप बिल्डकॉन
कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को नर्मदा जल संसाधन विभाग के प्रोजेक्ट के लिए L-1 बिडर घोषित किया गया है. 668 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट भरूच जिले में नर्मदा नदी पर बाढ़ सुरक्षा तटबंध बनाने के काम से जुड़ा हुआ है. इसे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन (EPC) आधार पर अगले 24 महीनों में पूरा किया जाएगा.
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड
सरकारी कंपनी Engineers India Ltd ने मंगलवार शाम को 26 फरवरी, 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग होने की जानकारी दी है. इसमें कारोबारी साल 2025-26 के लिए दूसरे फाइनल डिविडेंड पर विचार किया जा सकता है और इसे मंजूरी दी जा सकती है. कंपनी ने इसके लिए 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा.
इंफोसिस
दिग्गज आईटी कंपनी Infosys ने AI First Value Framework लॉन्च किया है, जिसका मकसद करीब 300 अरब डॉलर के नए AI सर्विस अवसरों को भुनाना है. कंपनी के मुताबिक, यह फ्रेमवर्क संगठनों को AI को प्राथमिकता देकर बिजनेस वैल्यू बनाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तेज करने में मदद करेगा. साथ ही नई AI- बेस्ड सर्विसेज को अपनाने में भी मददगार साबित होगा.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:

