Ramadan 2026: भारत में रमजान की शुरुआत सऊदी अरब के एक दिन बाद होती है. सऊदी अरब में कल यानी 17 फरवरी 2026 की रात चांद नजर आने की आधिकारिक पुष्टि की गई है. सऊदी अरब और खाड़ी देशों में 18 फरवरी को लोगों ने सहरी कर रोजे की शुरुआत कर दी. इस आधार पर माना जा रहा है कि, भारत में 19 फरवरी से माह-ए-रमजान की शुरुआत हो सकती है.
भारत में 19 फरवरी से रमजान शुरू! (India Crescent Moon Sighting)
सऊदी अरब में पाक माह रमजान की शुरुआत होने के बाद बताया जा रहा है कि, भारत में पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा. आज 18 फरवरी की शाम नमाज के बाद लोग भारत में भी हिलाल (नया चांद या अर्धचंद्राकार चांद) को देखने की कोशिश करेंगे. अगर किसी कारण आज भारत में चांद नजर नहीं आता तो भारत की विभिन्न हिलाल कमेटियां बुधवार शाम को बैठक करेंगी और फिर रमजान के आधिकारिक तिथि घोषणा की जाएगी.
रमजान कब शुरू और कब खत्म (Ramadan Dates 2026 Start and End Date in India)
रमजान का महीना 29 से 30 दिनों का होता है. बहुत अधिक संभावना है कि, 19 फऱवरी से भारत में रमजान की शुरुआत हो जाएगी. अगर 19 फरवरी को पहला रोजा होता है तो 19 या 20 मार्च को रमजान महीने की समाप्ति होगी और ईद-उल-फितर मनाया जाएगा. हालांकि यह भी संभावित तिथि है कि, क्योंकि ईद का त्योहार भी चांद नजर आने के बाद ही मनाया जाता है.
19 फरवरी से कई देशों में रमजान की शुरुआत
18 फरवरी को फिलीपींस, जापान, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर जैसे कई देशों ने 19 फरवरी से रमजान की शुरुआत का ऐलान किया. इन देशों में मुस्लिम समुदाय के लोग 19 फरवरी को माह-ए-रमजान का पहला रोजा रखंगे.
रमजान का धार्मिक महत्व
रमजान का इस्लाम धर्म में खास महत्व है. यह इबादत, संयम और आत्मशुद्धि का महीना होता है. इस पूरे महीने रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं, नमाज अदा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद (जकात) करने पर जोर दिया जाता है. कुरान में रमजान नाजिल होने का महीना माना जाता है, इसलिए इसकी आध्यात्मिक अहमियत काफी बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान की शुरुआत, भारत में 19 को पहला रोजा !
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

