Viral video: सोशल मीडिया पर कब कौन सी घटना वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है. सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं जिसमें कुछ वीडियो लोगों न चाहकर भी हंसाने पर मजबूर कर देते हैं जबकि वहीं कुछ रौंगटे खड़े कर देना वाले होते हैं, जैसा कि इन दिनों एक दर्दनाक वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है. यह हादसा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताया जा रहा है, जहां एक सड़क दुर्घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं.
वीडियो में दिखाई पड़ता है कि एक युवती, जो निजी बैंक में कार्यरत बताई जा रही है, सड़क पार करने के लिए दौड़ती है. उसकी सहेली सड़क किनारे खड़ी रहती है और संभवतः ट्रैफिक का आकलन कर रही होती है.
बेंगलेरु में मोटरसाइकिल सवार ने एचडीएफसी बैंक में काम करने वाली एक लड़की को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अगर बाइक सवार स्पीड में नहीं होता तो किसी को गंभीर चोट नहीं लगती । pic.twitter.com/8S598X4WoH— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) February 18, 2026
जबकि युवती जैसे ही तेजी से रोड क्रॉस करने की कोशिश करती है, तभी अचानक एक बाइक सवार वहां पहुंच जाता है. बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिलता है, और देखते ही देखते बाइक युवती को जोरदार टक्कर मार देती है.
टक्कर इतनी भीषण होती है कि युवती सड़क पर गिर जाती है. आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़ते हैं, लेकिन वीडियो के अनुसार चोटें इतनी गंभीर थीं कि मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है. यह नज़ारा बेहद दर्दनाक है जिसे देख यूजर्स का दिल कांप उठा है.
सोशल मीडिया पर आक्रोश और शोक
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही गजब वायरल हो रहा है. हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और सुड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं. कई यूजर्स ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं कुछ ने सड़क पार करते समय अलर्ट रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है.

