Ramadan 2026: चांद का हुआ दीदार, गुरुवार को पहला रोजा, रोजेदार दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत देखें अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय

सतीश कुमार
3 Min Read


Ramadan 2026 Pehla Roza: रमजान केवल पाक महीना ही नहीं बल्कि यह आस्था, पंरपरा, संयम, उपकारिता से जुड़ा महीना भी है. रमजान की शुरुआत होते ही सुबह से लेकर शाम तक रोजा रखने की परंपरा भी शुरू हो जाती है. ‘रोजा’ रमजान के 5 स्तंभों में एक है. रमजान में रोजा रखना भी इबादत का एक तरीका है, जो इंसान को अल्लाह के करीब लाता है.

भारत में लोगों ने 18 फरवरी 2026 को चांद का दीदार किया. मकरजी चांद कमेटी द्वारा भी चांद की पुष्टि की गई. 19 फरवरी को पहला रमजान रहेगा और इसी दिन पहला रोजा भी रखा जाएगा.

रमजान का पहला रोजा

रमजान का पहला रोजा गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को रखा जाएगा. पहला रोजा आध्यात्मिक रूप से गहन और गहरे अर्थपूर्ण महीने की शुरुआत का प्रतीक है. पहला रोजा ‘ईमान की पहल’ है.  19 फरवरी को पहले रोजे पर सेहरी और इफ्तार का समय क्रमशः सुबह 5:36 बजे और शाम 6:15 बजे होगी. हालांकि अलग-अलग शहरों के समय में अंतर होता है. रोजेदार यहां देखें अपने शहर के अनुसार सहरी-इफ्तार का समय.

शहर का नाम (City Name)  सहरी समय (19 February Sehri Timing)  इफ्तार समय (19 February Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:38 AM 06:13 PM
नोएडा (Noida) 05:36 AM 06:13 PM
चेन्नई (Chennai) 05:18 AM 06:16 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:23 AM 06:00 PM
पुणे (Pune) 05:47 AM 06:36 PM
मुंबई (Mumbai) 05:52 AM 06:40 PM
कोलकाता (Kolkata) 04:51 AM 05:35 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:28 AM 06:19 PM
पटना (Patna) 05:05 AM 05:54 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 05:00 AM 05:57 PM
जयपुर (Jaipur) 05:43 AM 06:21 PM
इंदौर (Indore) 05:41 AM 06:24 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:29 AM 06:26 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:55 AM 06:37 PM
सूरत (Surat) 05:53 AM 06:38 PM
रांची (Ranchi) 05:04 AM 05:45 AM
कानपुर (Kanpur) 05:25 AM 06:03 AM

कब मनेगी ईद (Eid ul Fitr Date 2026)

रमजान की तारीख कंफर्म होने के बाद अब ईद की तारीख पर चर्चा शुरू हो गई है. बता दें कि, 29-30 दिनों का रोजा पूरा करने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है. ऐसे में उम्मीद है कि, 19 या 20 मार्च को भारत में ईद मनाया जा सकता है. हालांकि चांद देखने के बाद ही ईद की तारीख तय होती है.

ये भी पढ़ें: Ramadan Start Date in India: भारत में गुरुवार से शुरू होगा माह-ए-रमजान, 18 फरवरी को हुआ चांद का दीदार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.