CBSE CTET की आंसर शीट कब तक होगी जारी? जानें डाउनलोड करने से लेकर आपत्ति दर्ज कराने का तरीका

सतीश कुमार
5 Min Read


देशभर में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा दी है. अब सभी उम्मीदवारों की नजरें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं कि सीटीईटी की आंसर शीट (Answer Key) कब जारी होगी. परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में आयोजित की गई थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही उम्मीदवार अपने आंसर का मिलान करने और संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने के लिए प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं.

अच्छी बात यह है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाला है. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आंसर की जांच कर सकेंगे और अगर कोई गलती लगे तो ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकेंगे. तो आइए जानते हैं कि सीटीईटी की आंसर शीट कब तक जारी होगी और डाउनलोड करने से लेकर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का तरीका क्या है. 

सीटीईटी आंसर की 2026 में क्या-क्या जारी होगा?

जब प्रोविजनल आंसर की जारी होगी, तब उम्मीदवारों को सिर्फ आंसर की ही नहीं बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.  जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 की अलग-अलग, आंसर की उम्मीदवार की स्कैन की गई OMR शीट, रिस्पॉन्स शीट (जिसमें आपने जो उत्तर भरे हैं) और ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करने का लिंक. इन सभी सुविधाओं की मदद से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का सही मिलान कर सकेंगे. 

सीटीईटी की आंसर शीट कब तक होगी जारी?

सीबीएसई की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही आमतौर पर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है. इसलिए उम्मीद है कि फरवरी 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह तक आंसर की जारी हो सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई अपडेट मिस न हो. 

CTET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

1. आंसर की डाउनलोड करना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. 

2. होमपेज पर CTET Feb 2026 Answer Key / Response Sheet लिंक पर क्लिक करें. 

3. अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें. 

4. लॉगिन करते ही आपकी आंसर की और OMR शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. 

5. PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव या प्रिंट निकालकर रख लें.

OMR शीट और रिस्पॉन्स शीट कैसे देखें?

प्रोविजनल आंसर की के साथ ही उम्मीदवार अपनी स्कैन की हुई OMR शीट भी डाउनलोड कर सकेंगे. इससे आप यह देख पाएंगे कि आपने किस प्रश्न में कौन सा विकल्प भरा था.  रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक आंसर की का मिलान करके आप अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं. 

ऑब्जेक्शन दर्ज करने का तरीका

अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है. ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें. Challenge Answer Key लिंक पर क्लिक करें. संबंधित प्रश्न चुनें. सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण (Supporting Document) अपलोड करें. निर्धारित शुल्क जमा करें. प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी. बिना प्रमाण के दर्ज की गई ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं की जाएगी. बोर्ड द्वारा विषय विशेषज्ञों की टीम सभी ऑब्जेक्शनयों की जांच करेगी. अगर आपकी ऑब्जेक्शन सही पाई जाती है, तो उसे स्वीकार किया जाएगा. 

फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब आएगा?

सभी ऑब्जेक्शनयों की समीक्षा पूरी होने के बाद सीबीएसई फाइनल आंसर की जारी करेगा. फाइनल आंसर की के आधार पर ही CTET फरवरी 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. आमतौर पर प्रोविजनल आंसर की जारी होने के कुछ हफ्तों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें – कब हुई थी गलगोटिया यूनिवर्सिटी की शुरुआत और किसने की, कब-कब रही विवादों में?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.