नन्हा बंदर और उसकी मां को मिला नया परिवार, internet पर वायरल हुई दिल छू लेने वाली तस्वीर

सतीश कुमार
4 Min Read

जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में एक छोटे से बंदर की कहानी इंटरनेट पर लोगों के दिलों को छू गई है. यह नन्हा बंदर, जिसका नाम पंच है, सिर्फ सात महीने का है, लेकिन उसकी कहानी ने उसे दुनियाभर में मशहूर बना दिया. पंच को जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मां ने ठुकरा दिया था. छोटे से होने के कारण, वह अकेला और असुरक्षित महसूस कर रहा था.

चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने पंच को आराम देने के लिए एक मुलायम खिलौना दिया. यह खिलौना पंच के लिए सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन का प्रतीक बन गया. लोग इंटरनेट पर पंच के वीडियो देखकर इमोशनल हो गए, जिसमें वह अपने ओरा-मामा नाम के खिलौने से चिपका दिखाई देता था. सोशल मीडिया पर लोग कीप गोइंग, पंच के हैशटैग के साथ उसे हौसला दे रहे थे.

अकेलेपन से दोस्ती की ओर

पंच का जीवन धीरे-धीरे बदलने लगा. शुरुआत में वह अपने खिलौने से चिपककर ही खुश रहता था और अन्य बंदरों से दूरी बनाता था, लेकिन चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने धीरे-धीरे उसे अन्य बंदरों से मिलवाना शुरू किया. कुछ ही समय में पंच ने अपने नए साथी के साथ मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वह थोड़ा डरपोक और झिझक रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उसका कॉन्फिडेंस बढ़ा और वह दूसरों के साथ खेलने और हंसने-खेलने लगा. वह अब अकेला नहीं रहा और उसके जीवन में धीरे-धीरे अपनापन और प्यार की जगह बन गई.

इंटरनेट पर वायरल हुई खुशी

पंच और उसके नए दोस्तों की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं. लोग इसे देखकर कह रहे हैं, वाह कितना प्यारा पल है, पंच का खिलौना अब भी उसके पास है, लेकिन असली अपनापन और सुरक्षा उसे उसके नए परिवार यानी झुंड से मिल रही है.

चिड़ियाघर के कर्मचारियों के अनुसार, पंच को झुंड में वापस लाना आसान नहीं था. नए चेहरे, अपरिचित वातावरण और बंदरों के जटिल सामाजिक नियमों के कारण शुरुआत में बहुत सावधानी रखनी पड़ी, लेकिन धीरे-धीरे पंच ने अपने डर को मात दी और सामाजिक संबंध बनाने लगा.

यूजर्स के प्यार भरे कमेंट्स

यूजर्स ने पंच और उसकी कहानी पर सोशल मीडिया पर बहुत प्यार और उत्साह जताया. लोग उसकी मासूमियत, अकेलेपन से दोस्ती और अपनापन पाने के सफर को देखकर इमोशनल हो गए. किसी ने कहा पंच कितना प्यारा है, उसके छोटे हाथों में खिलौना देखकर दिल पिघल गया, तो किसी ने कमेंट किया अकेलेपन से निकल कर उसने अपना परिवार पा लिया, वहीं एक यूजर ने लिखा कीप गोइंग, पंच हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं. वहीं कई लोग इमोशनल होकर लिखत हैं कि देखते ही आंखों में आंसू आ गए, छोटे-छोटे प्राणी भी बहुत बड़ी भावनाएं महसूस करते हैं.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.