Stock Market News: यूएस-ईरान वॉर के डर से 7.55 लाख करोड़ स्वाहा, 1200 अंक से ज्यादा गिरकर सेंसेक्स बंद, 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक

सतीश कुमार
4 Min Read


Stock Market News: तीन दिनों की तेजी के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में अचानक ब्रेक लग गया. शुरुआती बढ़त के बावजूद बैंकिंग, ऑटो, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों को करीब 7.55 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ. इंट्रा डे में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आयी और यह 1400 अंक तक नीचे चला गया. हालांकि, बाजार बंद होने से पहले सेंसेक्स में 1236 अंक की गिरावट दर्ज हुई और यह 82,498 के स्तर पर चला गया.

वहीं NIFTY 50 भी लगभग 400 अंक (करीब 1%) फिसलकर 25,400 पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में यह 25,454 के स्तर पर बंद हुआ. बीएसई पर कुल मार्केट कैप घटकर लगभग 464 लाख करोड़ रुपये के आसपास आ गया.

किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट?

हैवीवेट शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा रहा. Reliance Industries HDFC Bank ICICI Bank Kotak Mahindra Bank Larsen & Toubro इसके अलावा Hindustan Unilever और ITC Limited में भी कमजोरी रही. हालांकि आईटी सेक्टर से कुछ सहारा मिला और Infosys तथा Tata Consultancy Services के शेयरों में मामूली तेजी देखी गई, लेकिन यह बाजार को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं थी.

भारतीय बाजारों पर वैश्विक संकेतों का सीधा असर पड़ता है. फिलहाल निवेशक भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर और ब्याज दरों की दिशा को लेकर सतर्क हैं. अनिश्चितता के दौर में निवेशक जोखिम वाले एसेट (जैसे इक्विटी) से पैसा निकालकर सुरक्षित माने जाने वाले निवेश विकल्पों जैसे सोना और सरकारी बॉन्ड की ओर रुख करते हैं.

इससे उभरते बाजारों, जिनमें भारत भी शामिल है, पर दबाव बढ़ जाता है. कुल मिलाकर, वैश्विक अस्थिरता और हैवीवेट शेयरों में बिकवाली ने बाजार की तेजी पर ब्रेक लगा दिया. एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का KOSPI लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का Nikkei 225 करीब एक प्रतिशत चढ़ा.

गिरावट की वजह क्या रही?

हांगकांग और चीन के बाजार चंद्र नववर्ष अवकाश के कारण बंद रहे. अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे वैश्विक निवेश धारणा को समर्थन मिला. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मानक Brent Crude 0.37 प्रतिशत बढ़कर 70.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में संस्थागत निवेशकों की गतिविधि सकारात्मक रही.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे और उन्होंने 1,154.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 440.34 करोड़ रुपये की खरीदारी की. यानी वैश्विक संकेतों और संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा.

ये भी पढ़ें: आयकर विभाग के रेडार पर ये लोग, भेजे जा रहे IT नोटिस, जानें आखिर क्या है वजह

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.