Pakistani players : पाकिस्तान के नेशनल हॉकी टीम के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे ने एक बार फिर देश के स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन की पोल खोल दी है. दरअसल, पाकिस्तान की हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है. FIH प्रो लीग के दूसरे चरण के लिए ऑस्ट्रेलिया गई टीम को मैदान पर हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पाकिस्तान की हार से भी ज्यादा चर्चा उनके ऑफ फील्ड हालत को लेकर हो रही है.
पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों को मैच से पहले बर्तन धोने पड़े. इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ी चर्चा में आ गए. वहीं ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने को लेकर अब पाकिस्तान खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में धोए बर्तन
पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टीम की होटल बुकिंग न होने की वजह से टीम को घंटों भटकना पड़ा. वहीं सिडनी एयरपोर्ट पर कैनबरा की फ्लाइट से 13 से 14 घंटे इंतजार करना पड़ा. इसके बाद होटल पहुंचे तो पता चला की एडवांस पेमेंट न होने के कारण बुकिंग ही नहीं है. उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ियों को मैच खेलने जाने से पहले किचन साफ करनी पड़े और बर्तन धोने पड़े तो आप हमसे अच्छे रिजल्ट की उम्मीद कैसे कर सकते हैं. कप्तान ने यह भी आरोप लगाया कि 13 दिन के दौरे के लिए सिर्फ 10 दिन की एयरबीएनबी बुकिंग की गई थी. बाद में टीम को कम सुविधाओं वाले सस्ते ठिकाने पर शिफ्ट होना पड़ा. इस दौरे पर पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के खिलाफ सभी मैचों में हार झेलनी पड़ी. इस पूरे मामले पर पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने पुष्टि की कि होटल व्यवस्था के लिए एक करोड़ से ज्यादा पाकिस्तानी रुपये जारी किए गए थे. लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर आने के बाद पाकिस्तान के स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन की खूब ट्रोलिंग हो रही है.
Situation of the #Pakistani #Hockey Team.
How Lumber 1 Army can win war against #india pic.twitter.com/ilzdhFaHcb
— Ary Sangwan (@Arysangwan) February 18, 2026
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों को गुस्सा
सोशल मीडिया पर यह घटना सामने आते ही लोगों के तीखी रिएक्शन देखने को मिले. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया इंटरनेशनल बेज्जती. वहीं दूसरे यूजर ने कहा दो से तीन घंटे तक बर्तन धो रहे थे, इतना क्या खा लिया था भाई…किसी ने कमेंट किया पाकिस्तान बीइंग पाकिस्तान बस कुछ दिनों में क्रिकेट टीम की भी यही हालत होने वाली है. एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट कर दिया कि यह पहली बार है जब मुझे पता चला है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भी है. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया इसलिए पाकिस्तान को भिखारीस्तान कहा जाता है. एक दूसरा यूजर कमेंट करता है पाकिस्तान का प्रधानमंत्री कह रहा है चीन से लोन अप्लाई किया है, पैसे मिलने के बाद आपको भेज दिए जाएंगे हॉकी टीम के कप्तान. एक यूजर कमेंट करता है कि प्लेयर आर्मी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं, क्या तुम्हारी कंट्री आर्मी चलाती है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि यह लोग हर चीज में आर्मी क्यों लाते हैं, क्या इनकी आर्मी जंग लड़ने के अलावा सब कर लेती है.

