Tata Motors की नई Tata Punch EV Facelift लॉन्च: 468KM रेंज, लाइफटाइम बैटरी वारंटी, कीमत ₹9.69 लाख से शुरू

सतीश कुमार
5 Min Read


टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को इंडियन मार्केट के अंदर नए अवतार में पेश कर दिया है. हम Tata Punch EV Facelift की बात कर रहे हैं. ये माइक्रो एसयूवी का पहला बड़ा अपडेट है, जो आईसीई पंच फेसलिफ्ट के साथ तालमेल बिठाते हुए आया है. एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली पंच ईवी अब ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, बड़ी बैटरी और बेहतर रेंज के साथ ग्राहकों को आकर्षित करेगी.

कंपनी ने इसे सिटी यूज और फैमिली के लिए परफेक्ट बनाया है, जिसमें रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया गया है. लॉन्च के साथ ही कंपनी ने लाइफटाइम बैटरी वारंटी (अनलिमिटेड किलोमीटर) की भी घोषणा की है, जो एंट्री लेवल सेगमेंट में पहली बार है. आइए, इसकी कीमत, वेरिएंट डिटेल, डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर नजर डालते हैं.

कीमत और वेरिएंट ऑप्शन

2026 टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है. ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है और विभिन्न वेरिएंट्स के हिसाब से टॉप एंड मॉडल 15 लाख रुपये तक जा सकता है. मीडियम रेंज (30 kWh बैटरी) और लॉन्ग रेंज (40 kWh बैटरी) वेरिएंट उपलब्ध हैं. बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन चुनने पर कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे मंथली सब्सक्रिप्शन मॉडल में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. बुकिंग तुरंत शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मार्च से शुरू होने की उम्मीद है.

डिजाइन और एक्सटीरियर

फेसलिफ्ट पंच ईवी का डिजाइन काफी रिफ्रेश्ड और मॉडर्न है. फ्रंट में क्लीनर फेसिया, सील्ड-ऑफ ग्रिल, फुल-वाइड एलईडी लाइट स्ट्रिप जो डीआरएल को जोड़ती है और रिवाइज्ड बंपर मिलता है. हेडलैंप्स का डिजाइन बदला गया है, जो अब ज्यादा शार्प और एग्रेसिव लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल लगभग वैसा ही है, लेकिन नए एयरो-स्टाइल 16-इंच अलॉय व्हील्स (195/60 R16) और ग्रे बॉडी क्लैडिंग इसे प्रीमियम टच देते हैं. रियर में नई एलईडी टेललाइट्स और फुल-वाइड एलईडी लाइट बार है, जो रात में शानदार दिखती है. नए कलर ऑप्शन में फियरलेस येलो (हारियर से इंस्पायर्ड), बंगाल रूज (कॉपर शेड), कैरामेल, एम्पावर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट शामिल हैं. डुअल-टोन ऑप्शन्स भी उपलब्ध हैं.

इंटीरियर और कम्फर्ट

इसके केबिन में काफी अपग्रेड किया गया है. नया एचवीएसी पैनल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ आता है. इल्युमिनेटेड चार्जिंग स्टेटस इंडिकेटर, डुअल-टोन डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री, नए विंडो कंट्रोल बटन और बेहतर थाई सपोर्ट वाली सीट्स मिलती हैं. हाई वेरिएंट्स में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नई इंटरफेस के साथ है, जबकि 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्टैंडर्ड है.

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वॉयस असिस्टेड सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में सबसे प्रीमियम बनाते हैं. केबिन स्पेस प्रैक्टिकल है, फैमिली के लिए पर्याप्त लेग रूम और बूट स्पेस मिलता है. नई अपहोल्स्ट्री और रीडिजाइन्ड एसी वेंट्स से केबिन अब ज्यादा प्रीमियम और कम्फर्टेबल फील देता है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें फीचर्स की भरमार है. इसे तीन ड्राइव मोड्स- इको, सिटी और स्पोर्ट में खरीदा जा सकता है. पैडल शिफ्टर्स से चार रीजन मोड्स कंट्रोल कर सकते हैं. 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक, एम्बिएंट लाइटिंग और आर्केड.ईवी सूट भी उपलब्ध हैं. वायरलेस चार्जिंग, वॉयस कमांड्स और अपडेटेड यूजर इंटरफेस ड्राइविंग को आसान और एंजॉयेबल बनाते हैं. हाई वेरिएंट्स में पावर्ड ड्राइवर सीट जैसी लग्जरी भी मिल सकती है. कुल मिलाकर, ये अब सिर्फ इकोनॉमिकल ईवी नहीं, बल्कि फीचर-पैक्ड स्मार्ट एसयूवी बन गई है.

इसको स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), एबीडी के साथ ईबीडी, आई-टीपीएमएस और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. 5-स्टार जीएनसीएपी रेटिंग की उम्मीद है (आईसीई वर्जन की तरह). पार्किंग सेंसर्स और 360-डिग्री कैमरा स्टैंडर्ड हैं. हालांकि, इसे अभी भी ADAS नहीं दिया गया है.

बैटरी, मोटर और रेंज

सबसे बड़ा अपडेट पावरट्रेन में है. अब 30 kWh (मीडियम रेंज) और नया 40 kWh (लॉन्ग रेंज) बैटरी पैक उपलब्ध हैं. 40 kWh बैटरी के साथ एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 468 किलोमीटर है. सिंगल फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर पावरफुल परफॉर्मेंस देती है (लॉन्ग रेंज में लगभग 122 पीएस और 190 एनएम के आसपास). 65 kW डीसी फास्ट चार्जिंग से 20-80% चार्ज सिर्फ 26 मिनट में हो जाता है. 15 मिनट की चार्जिंग से 135 किलोमीटर अतिरिक्त रेंज मिल जाती है. होम चार्जिंग के लिए 3.3 kW या 7.2 kW वॉल बॉक्स भी सपोर्ट करता है. तीन ड्राइव और चार रीजन मोड्स के साथ सिटी और हाईवे दोनों में बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगी.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.