टीचर की शादी में डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे क्लिप में एक स्टूडेंट शादी के स्टेज पर पहुंचकर अपनी टीचर से सवाल पूछने की कोशिश करता है. दरअसल इस वीडियो में एक स्टूडेंट अपनी ही टीचर की शादी के फंक्शन में पहुंच जाता है, वह स्टेज पर खड़ी टीचर के पास जाकर कहता है कि मैम आई हैव वन डाउट इसके जवाब में टीचर कहती है, इस पीरियड के बाद आना कल बोला था न तुम्हें. स्माइल के साथ टीचर का यह जवाब इस पल को इतना नेचुरल और मजेदार बना देता है कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं. वहीं इस वीडियो को शेयर करने वाले व्यक्ति ने पोस्ट के साथ लिखा स्कूल छूट सकता है, होमवर्क छूट सकता है पर डाउट कभी पीछा नहीं छोड़ते, जब आपकी पढ़ाई का साया शादी के मंडप तक पहुंच जाएं. वहीं इस मजेदार मोमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों को अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों की याद दिला दी.
टीचर का रिएक्शन देखने लायक था। स्कूल छूट सकता है, होमवर्क छूट सकता है, पर ‘doubts’ कभी पीछा नहीं छोड़ते।
जब आपकी पढ़ाई का साया शादी के मंडप तक पहुँच जाए।😂
एक छात्र ने अपनी टीचर की शादी में जाकर पूछा “Ma’am, I have one doubt”🙋♂️ pic.twitter.com/HQbtP4Oa04
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) February 19, 2026
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
स्टूडेंट टीचर का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजाकिया रिएक्शंस देना शुरू कर दिए. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा जब आपकी पढ़ाई का साया शादी के मंडप तक पहुंच जाए. वहीं दूसरे ने लिखा डाउट विल क्लियर आफ्टर दिस मोमेंट. एक यूजर ने कमेंट किया टीचर बेचारी सोच रही होगी, क्या जवाब दूं इसको. तो वहीं किसी ने मजाक में लिखा आई हैव वन डाउट लड़का कैसा है. इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया स्टूडेंट को डाउट है तो डाउट क्लियर होना चाहिए, चाहे वह कोई भी टाइम हो. वहीं लास्ट में एक यूजर ने हंसते हुए कमेंट किया ऐसे छात्रों से भगवान बचाए किसी भी टीचर को.

