Vrishchik Weekly Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के वाणी-व्यवहार से प्रभावित होंगे लोग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सतीश कुमार
3 Min Read


Vrishchik Weekly Horoscope 2026 (22 to 28 February): फरवरी 2026 महीने का आखिरी सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय वृश्चिक राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से वृश्चिक राशि वाले जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चिंताओं को दूर करके मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा. पूरे सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी. आपकी मधुर वाणी और अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे.

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है. जिससे आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है. इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. यात्रा सुखद और नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी.

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह शुभता लिए हुए है. स्वजनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. परिवार के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. लव पार्टनर के साथ आप अपने रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. हालांकि मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए खानपान और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें, ताकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकेय

वृश्चिक राशि के लिए उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Tula Weekly Rashifal 2026: तुला को मिलेगा भाग्य का साथ, 22-28 फरवरी तक करियर में तरक्की और प्रेम जीवन में मधुरता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.