29.59 रुपये का डिविडेंड देने जा रहा है यह कंपनी, भनक लगते ही शेयर खरीदने की मची लूट; अब आगे क्या?

सतीश कुमार
4 Min Read


ABB India Ltd Share: इंजीनियरिंग कंपनी एबीबी इंडिया (ABB India Ltd) के शेयर इन दिनों कहर ढा रहे हैं. चौथे तिमाही के शानदार नतीजे, पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले ऑर्डर बुक में 52 परसेंट के ग्रोथ और फाइनल डिविडेंड के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में 7 परसेंट का उछाल आया है. पिछले कारोबारी सेशन में ABB इंडिया लिमिटेड के शेयर की कीमत 6118 रुपये के अपने हाई लेवल पर पहुंच गई, जो 5715 रुपये के पिछले बंद भाव से 7 परसेंट ज्यादा है.  

ABB इंडिया लिमिटेड के शेयरों ने पिछले तीन सालों में 22 परसेंट का कंपाउंडेड रिटर्न दिया है, जबकि इसके पांच साल का रिटर्न 30 परसेंट रहा है. ABB इंडिया लिमिटेड एक लार्ज कैप इलेक्ट्रिकल स्टॉक है, जिसे इंडस्ट्रियल, डेटा सेंटर और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में इलेक्ट्रिफिकेशन, मोशन, प्रोसेस ऑटोमेशन और रोबोटिक्स सॉल्यूशंस में महारथ हासिल है. 

कैसा रहा दिसंबर तिमाही का नतीजा?

कारोबारी साल 2025-26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू साल-दर-साल 6 परसेंट की बढ़त के साथ 3365 करोड़ से 3557 करोड़ तक पहुंच गया. जबकि पिछली तिमाही के 3311 करोड़ से इसने 7 परसेंट की बढ़त हासिल की. पिछले साल की चौथी तिमाही के मुकाबले इस बार कंपनी के मुनाफे में 18 परसेंट की गिरावट आई है, जो 528 करोड़ से घटकर 433 करोड़ पर आ गई है. हालांकि, पिछली तिमाही के 409 करोड़ से यह 6 परसेंट ज्यादा है.

कंपनी ने मैटेरियल खर्च में हुई बढ़ोतरी, रुपये में उतार-चढ़ाव और नए लेबर कोड को लागू करने में आए खर्च को प्रॉफिट में गिरावटकी वजह बताई. दिसंबर तिमाही में एबीबी इंडिया लिमिटेड का EBIDTA 546 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 657 करोड़ रुपये था.  

डिविडेंड देने जा रही कंपनी 

तिमाही नतीजे के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 29.59 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है, जो इसके फेस वैल्यू का 1480 परसेंट है. हालांकि, यह फैसला अभी भी 76वीं AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है. कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड शेयरहोल्डर्स और बेनिफिशियल ओनर्स को 2 मई, 2026 की रिकॉर्ड डेट को दिया जाएगा. ब्रोकरेज हाउस यूबीएस और Macquarie ने एबीबी लिमिटेड के शेयरों को ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है. वहीं नोमुरा ने ‘Reduce’ की रेटिंग दी है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

20 परसेंट उछल 275 पर आया स्मॉलकैप स्टॉक का भाव, अब 23 फरवरी पर टिकी निवेशकों की नजर; जानें क्यों?



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.