Beauty filter fails in livestream , ‘रियल फेस’ दिखते ही लड़की के घट गए 1.4 लाख फॉलोअर्स, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read

सोशल मीडिया की चमकती दुनिया में फिल्टर और एडिटिंग अब आम बात हो चुकी है. इंस्टाग्राम, टिकटॉक और लाइवस्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर खूबसूरती को निखारने वाले ब्यूटी फिल्टर का इस्तेमाल लाखों क्रिएटर्स करते हैं. लेकिन हाल ही में चीन की एक इन्फ्लुएंसर से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने ऑनलाइन दुनिया में असलियत बनाम दिखावे की बहस छेड़ दी. दावा किया जा रहा है कि लाइवस्ट्रीम के दौरान उनका ब्यूटी फिल्टर कुछ सेकंड के लिए बंद हो गया और उनका प्राकृतिक चेहरा दिखाई दे गया. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें 1 लाख 40 हजार फॉलोअर्स का नुकसान हुआ. हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है.

लाइव के दौरान हटा ब्यूटी फिल्टर, और हो गया नुकसान!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में दिखता है कि एक चीनी इन्फ्लुएंसर लाइवस्ट्रीम कर रही थीं. उसी दौरान अचानक उनका ब्यूटी फिल्टर कुछ सेकंड के लिए गड़बड़ा जाता है. फिल्टर हटते ही स्क्रीन पर उनका असली चेहरा नजर आता है, जिसमें मेच्योर स्किन और सामान्य रंगत दिखाई देती है. कुछ ही पलों बाद फिल्टर वापस सक्रिय हो जाता है और उनका चेहरा फिर से पहले जैसा गोरा, बेहद स्मूद और छोटे फेस शेप वाला दिखने लगता है.

यह वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का है, लेकिन इसे शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इस घटना के बाद इन्फ्लुएंसर ने 1 लाख 40 हजार फॉलोअर्स खो दिए. हालांकि इस आंकड़े की कोई पक्की पुष्टि सामने नहीं आई है. न ही यह साफ है कि वीडियो पूरी तरह असली है या एडिट किया गया है. एबीपी लाइव इस दावे की पुष्टि नहीं करता.

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इन्फ्लुएंसर पर आरोप लगाया कि वह अपने फॉलोअर्स को धोखा दे रही थीं. वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने उनके बिना फिल्टर वाले लुक की तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि उनका प्राकृतिक चेहरा ज्यादा सुंदर और सच्चा लग रहा था. कुछ ने तो यहां तक कहा कि जरूरत से ज्यादा फिल्टर चेहरे को नकली और भूत जैसा बना देता है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.