Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत 25 मिनट दिखाई देगा, इस दिन आसमान में चांद लाल सूर्ख नजर आएगा, इसे ब्लड मून कहा जाता है. खगोल-प्रेमी इस साल के पहले पूर्ण चंद्रग्रहण का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. यह दुर्लभ नज़ारा इसलिए भी खास है, क्योंकि ये दृश्य फिर 2029 तक दिखाई नहीं देगा.
भारत के अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण का समय अलग होगा, क्योंकि ये शहरों में चंद्रोदय अनुसार निर्धारित होगा. ऐसे में आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा यहां जान लें पूरी लिस्ट.
चंद्र ग्रहण का समय – दोपहर 3.20 – शाम 6.47
3 मार्च को भारत में दिखेगा ब्लड मून
साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल नजर आएगा, इसे ‘ब्लड मून कहते हैं. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है,पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है, तब भी सूर्य की कुछ रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से होकर मुड़ती (Refraction) है.
ऐसे में पृथ्वी का वातावरण नीली रोशनी को ज्यादा बिखेर देता है. लाल और नारंगी तरंगें ज्यादा मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती हैं. यही कारण है कि चांद लाल नजर आता है.
आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण
भारत में 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण का शुरुआती हिस्सा दिखाई नहीं दोगा, क्योंकि ये ग्रहण ग्रस्तोदय होगा यानी जब चंद्रास्त होने से थोड़ी देर पहले भारत में ग्रहण नजर आएगा. ऐसे में अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के साथ ही चंद्र ग्रहण नजर आएगा.
| शहर | चंद्र ग्रहण शुरू (चंद्रोदय के साथ) | चंद्र ग्रहण अवधि |
| दिल्ली | शाम 6.22 | 25 मिनट दिखेगा |
| लखनऊ | शाम 6.02 | 45 मिनट दिखेगा |
| कोलकाता | शाम 5.43 | 1 घंटा 15 मिनट दिखेगा |
| भोपाल | शाम 6.21 | 26 मिनट दिखेगा |
| चैन्नई | शाम 6.21 | 25 मिनट दिखेगा |
| पटना | शाम 5.55 | 51 मिनट दिखेगा |
| बेंगलूरु | शाम 6.32 | 14 मिनट दिखेगा |
| हैदराबाद | शाम 6.26 | 20 मिनट दिखेगा |
| कानपुर | शाम 6.14 | 32 मिनट दिखेगा |
| शिलांग | शाम 5.27 | 1 घंटा 19 मिनट दिखेगा |
| इम्फाल | शाम 5.18 | 1 घंटा 28 मिनट दिखेगा |
| ईटानगर | शाम 5.19 | 1 घंटा 27 मिनट दिखेगा |
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

