Video: दिल्ली के लाल किले पर बिहारी भौजाई ने अपने डांस से लगाई आग, ठुमके देख दिल हार बैठे यूजर्स, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


नई दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक कार्यक्रम या आधिकारिक आयोजन नहीं, बल्कि एक वायरल डांस वीडियो है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में लाल साड़ी पहने एक महिला खुले प्रांगण में जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. बिहारी अंदाज, देसी स्टाइल और आत्मविश्वास से भरा उनका प्रदर्शन इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है. लोग उन्हें प्यार से ‘बिहारी भौजाई’ कह रहे हैं और वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

लाल किले पर बिहारी भौजाई ने जमकर मटकाई कमर

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों में सजी हुई हैं. उनके पीछे लाल किले की भव्य दीवारें दिखाई दे रही हैं और आसपास पर्यटक खड़े होकर इस नजारे को देख रहे हैं. गाने की धुन बजते ही वह पूरे जोश के साथ ‘जोगी रा सारा रा रा रा भौजाई’ गाने पर डांस शुरू कर देती हैं. उनके एक्सप्रेशन, हाथों की अदाएं और ठुमके इतने आत्मविश्वास से भरे हैं कि वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराते नजर आते हैं.

लाल किले पर बिहारी डांस देख पर्यटक भी हुए हैरान

खास बात यह है कि महिला बिना किसी झिझक के खुले मैदान में नाचती दिख रही हैं. उनका अंदाज देसी है लेकिन ऊर्जा से भरपूर है. दिल्ली का लाल किला और उस पर बिहारी भौजाई अगर देसी गाने पर डांस कर दे तो उसकी बात ही अलग होती है और वीडियो को वायरल होने का एक मजबूत एंगल मिल जाता है. ऐसा ही कुछ इस वीडियो के साथ भी हुआ. अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

यूजर्स ने लिए भाभी के मजे

वीडियो को  khushbu_kumariyt नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….कॉन्फिडेंस लेवल पीक पर है. एक और यूजर ने लिखा…डांस अच्छा हो या न हो, कॉन्फिडेंस ऐसा ही होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों को लाल किले में घुसने ही नहीं देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.