Video: “उफ्फ ये अदाएं” देसी कुड़ी ने पटियाला पहन जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठे यूजर्स

सतीश कुमार
3 Min Read


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. प्रगति नागपाल की आवाज में गाया गया गाना ‘आई सजके मैं’ पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ था, लेकिन अब उसी गाने पर एक देसी कुड़ी का खूबसूरत डांस इंटरनेट पर छाया हुआ है. पटियाला सूट पहनकर इस लड़की ने जिस अंदाज में नजाकत भरे ठुमके लगाए हैं, उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है. वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी जगह से उठ खड़े होंगे और लड़की की तारीफ करने लगेंगे.

पटियाला सूट पहन देसी कुड़ी ने जमकर लगाए ठुमके

वीडियो में नजर आ रही यह लड़की नीले रंग का खूबसूरत पटियाला सूट पहने स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही है. जैसे ही ‘आई सजके मैं’ गाना बजता है, वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म करना शुरू करती है. उसके चेहरे के एक्सप्रेशंस, आंखों की अदाएं और हाथों की मूवमेंट गाने के हर शब्द को जीवंत बना देते हैं. उसके चेहरे की मुस्कान, आंखों की मासूमियत और हाथों की ग्रेसफुल मूवमेंट हर किसी का ध्यान खींच लेती है. डांस की सबसे खास बात उसके एक्सप्रेशंस हैं. वह गाने के हर शब्द को अपने चेहरे के भावों से बयां करती नजर आती है. कभी हल्की सी शर्माती है, तो कभी जोश के साथ स्टेप्स करती है. उसके ठुमकों में देसी अंदाज साफ झलकता है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

प्रगति नागपाल के गाने पर डांस कर बांधा समां

वीडियो में लड़की प्रगति नागपाल और शोकिड दिलजान के गाने आई सजके मैं गाने पर क्या खूबसूरत डांस कर रही है. डांस देखकर लोगों ने इसे देसी कुड़ी नाम दे दिया है जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो को लेकर यूजर्स कमेंट करते नहीं थक रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

यूजर्स बोले, उफ्फ ये अदाएं तो मार ही डालेंगी

वीडियो को kashuwuwuw नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ये कितनी क्यूट है. एक और यूजर ने लिखा…इस लड़की की खूबसूरती और आग लगाने वाला डांस उफ्फ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…उफ्फ ये अदाएं तो मार ही डालेंगी.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.