Ramadan 2026: 22 फरवरी को रमजान का चौथा रोजा, रोजेदार दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों का देखें सहरी-इफ्तार समय

सतीश कुमार
3 Min Read


Ramadan 2026 Day 4 Roza Sehri iftar timing: माह-ए-रमजान का पाक महीना गुरुवार 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है और अकीदमंद अल्लाह की इबादत में पूरी शिद्दत के साथ लगे हैं और प्रतिदिन रोजा रख रहे हैं. रोजा रखना अल्लाह के साथ आपके जुड़ाव को मजबूत करता है. इसी क्रम में रविवार, 22 फरवरी को रोजेदार चौथा रोजा रखेंगे. रमजान के पूरे महीने प्रतिदिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच रोजा (उपवास) रखा जाता है. रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है.

चौथे रोजा का महत्व

22 मार्च 2026 को रोजेदार चौथा रोजा पूरा करेंगे, जिसे इस्लाम में नेकी का छाता कहा जाता है. यह ऐसा छाता (कवच) होता है जो रोजेदारों की हिफाजत (सुराक्षा) करता है. लेकिन यह छाता रोजेदारों की हिफाजत तभी करेगा जब रोजेदार शरई तरीके यानी पूरे नियमा के अनुसार से रोजा रखेंगे और इसका पालन करेंगे.

पवित्र कुरान के 19वें  पारे की सूरत अलमुरसिलात की 41वीं/42वीं आयत में कहा गया है कि, ‘इन्नाल मुत्तक़ीना फ़ी ज़िलालिवँ व अयूनिवँ व फवाकिहा मिम्मा यशतहन’. यानी बेशक संयमी और सत्कर्मी छांव में, चश्मों में होंगे और मेवों में होंगे जो उनको मरगूब (पसंद) होंगे. इसलिए रोजेदार रोजा रखने और खोलने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करें.

सेहरी और इफ्तार का समय क्रमशः सुबह 5:36 बजे और शाम 6:15 बजे के बीच रहता है. लेकिन अलग-अलग शहरों के समय में अंतर होता है. इसलिए रोजेदार दिल्ली, मुंबई, नोएडा, कोलकाता, हैदराबाद, कानपुर, पुणे या अपने शहर के अनुसार, यहां देखें रविवार, 22 फरवरी को अपने शहर के अनुसार सेहरी-इफ्तार का समय.

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (22 February Sehri Timing)  इफ्तार समय (22 February Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:34 AM 06:17 PM
नोएडा (Noida) 05:34 AM 06:17 PM
चेन्नई (Chennai) 05:16 AM 06:17 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:49 AM 06:43 PM
पुणे (Pune) 05:44 AM 06:39 PM
मुंबई (Mumbai) 05:49 AM 06:43 PM
कोलकाता (Kolkata) 04:48 AM 05:38 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:25 AM 06:21 PM
पटना (Patna) 05:00 AM 05:47 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:57 AM 05:50 PM
जयपुर (Jaipur) 05:39 AM 06:24 PM
इंदौर (Indore) 05:38 AM 06:28 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:27 AM 06:28 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:51 AM 06:40 PM
सूरत (Surat) 05:49 AM 06:41 PM
रांची (Ranchi) 05:00 AM 05:49 PM
कानपुर (Kanpur) 05:21 AM 06:07 PM

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: 21 फरवरी को रमजान का तीसरा रोजा, रोजेदार अपने शहर अनुसार देखें सहरी-इफ्तार का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.