विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर बढ़ा भरोसा; फरवरी में 16,912 करोड़ रुपये की खरीदारी, जानें डिटेल

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

FIIs Investment February 2026: भारतीय शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. फरवरी महीने में विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार पर अपना भरोसा दिखा रहे हैं. आंकड़ों की बात करें तो, अब तक विदेशी निवेशकों ने लगभग 16,912 करोड़ रुपये बाजार में निवेश किए हैं. हालांकि, इससे पहले के कुछ महीनों तक विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की थी.

इस बदलते ट्रेंड के पीछे विशेषज्ञों ने कंपनियों के तिमाही नतीजों में बेहतरी को वजह बताया है. साथ ही बाजार जानकारों का कहना है कि, अगर कंपनियों की ग्रोथ इसी तरह बनी रहती है तो विदेशी निवेशकों का भरोसा बाजार पर बना रहा सकता है. आइए जानते हैं, इस बारे में….. 

फरवरी महीने में विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

विदेशी निवेशकों ने फरवरी महीने में अब तक करीब 16,912 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. हालांकि, इसके पिछले महीने यानी जनवरी में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से करीब 35,962 करोड़ रुपये निकाल लिए थे. वर्ष 2026 के शुरुआत से देखें तो, अब तक शुद्ध निकासी करीब 19,050 करोड़ रुपये रही है.

वहीं, फरवरी में विदेशी निवेशकों के व्यवहार में आए इस बदलाव से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. साथ ही घरेलू निवेशकों का भी भरोसा पहले से ज्यादा बाजार पर हो सकता हैं.

किन सेक्टरों पर दिखा रहे भरोसा

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की गतिविधियां सेक्टरों के आधार पर अलग-अलग रही है. आईटी सेक्टर पर एंथ्रोपिक शॉक का असर देखने को मिला, जिसके कारण विदेशी निवेशकों ने यहां तेज बिकवाली की.

इसके उलट वित्तीय सेवाएं और कैपिटल गुड्स सेक्टर में खरीदारी का माहौल बना रहा. जिसके कारण इन क्षेत्रों को सपोर्ट मिला. इस स्थिति से संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशक पूरे बाजार के बजाय चुनिंदा सेक्टरों को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बना रहे हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में रॉकेट से भागे डिफेंस स्टॉक, खरीदने के लिए मची अफरा-तफरी; क्या है तेजी की वजह?



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.