Zodiac signs that can cheat: इस तेजी से बदलती दुनिया में लोग और उनके अंदर की भावनाएं लगातार बदलती रहती हैं, जिस वजह से बेवफाई के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं, जो आमतौर पर भरोसे को तोड़ते हैं और रिश्तों को खराब करने का काम करते हैं. वैज्ञानिक बेवफाई और ट्रस्ट ब्रेक को व्यवहारिक पैरटर्न से जोड़ते हैं.
लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि, जन्म कुंडली और राशि चिन्ह भी बेवफाई के कारणों को समझने में मदद करते हैं. यहां आपको उन राशि चिन्हों के बारे में सब कुछ बताया गया है, जिनके भविष्य में बेवफाई करने की संभावना बढ़ जाती है.
ज्योतिष शास्त्र रिश्तों में बेवफाई और विश्वासघात की भविष्यवाणियां कैसे करते हैं? यह एक ऐसा विषय है, जो आमतौर पर कुछ राशियों के लिए रिश्तों की गतिशीलता और नैतिकता के बारे में जिज्ञासा जगाते हैं. वैदिक ज्योतिष की माने तो वायु और अग्नि राशियां अपनी अशांत ऊर्जा के लिए जानी जाती है, ज उन्हें बेवफा और विश्वासघात करने के प्रति प्रवृत्त करती हैं.
खाने के लिए जीती हैं ये 5 राशियां, फूडी ऐसी कि हर नए एक्सपेरिमेंट से जीत लें दिल!
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो उनके द्वैत को दर्शाते हैं. कहने का मतलब इस राशि के लोग दो तरह की सोच रखने वाले, जल्दी समझने वाले और स्थिति के हिसाब से खुद को बदलने में माहिर होते हैं. यही वजह है कि, ये लोग लगातार मानसिक उत्तेजना की इच्छा रखते हैं, जिससे दिनचर्या और रिश्तों में ऊब पैदा हो सकती है.
विशेषज्ञों के मुताबिक, उनकी परिवर्तनशील वायु राशि उन्हें अनुकूलनीय बनाती है, लेकिन साथ ही उन्हें चंचल मन का भी बनाती है और अंसतुष्टि होने पर वे कहीं और नए की तलाश करने लगते हैं.
सिंह (Leo)
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है, जो उन्हें साहसी, गतिशील और आकर्षक बनाता है. सिंह राशि के जातकों को ध्यान और नाटकीय जीवन पसंद होता है, जो प्रतिबद्धता से परे उनकी अंहकारी इच्छाओं को बढ़ाने का काम करता है.
इसी कारण से इस श्रेणी में जन्म लेने वाले लोग बेवफाई के प्रति ज्यादा प्रवृत्त होते हैं.
मेष (Aries)
मेष राशि के जातक आवेगशील होने के साथ साहसी होते है. मंगल ग्रह द्वारा शासित होने के कारण ये लोग रिजल्ट की फ्रिक किए बिना ही अपनी इच्छाओं को जीते हैं, जिससे वे भावुक संबंधों में आवेगशील धोखेबाज बन जाते हैं.
रोमांच के प्रति उनका प्यार और साहस के कारण वे अपने झूठ को छुपा नहीं पाते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है. इस राशि के जातकों को रोमांच काफी पसंद होता है, और काफी वफादारी बंधन को निभाने में यकीन रखते हैं. आमतौर पर आजादी खोने के डर से यह लोग बेवफाई कर बैठते हैं.
उनका स्पष्ट आशावाद उन्हें तालाश करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे परिवर्तनशी ऊर्जा वाले धोखेबाजों की लिस्ट में मध्य स्थान पर आते हैं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

