सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा जाते हैं. कभी किसी का अजीब डांस चर्चा में आ जाता है तो कभी सड़क पर हुई झड़प सुर्खियां बन जाती है. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भीड़ के बीच हंगामा कर रहे एक युवक का मामला दिखाया गया है. वीडियो में नजर आता है कि कथित तौर पर भीड़ में लड़ाई और उपद्रव कर रहा शख्स अचानक पुलिस के हाथ लग जाता है. इसके बाद मौके पर जो दृश्य बनता है, वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग इसे कानून का सख्त संदेश बता रहे हैं तो कुछ इसे सोशल मीडिया का नया वायरल कंटेंट कह रहे हैं.
भीड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा उपद्रवी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे काफी लोग मौजूद हैं और माहौल थोड़ा तनावपूर्ण नजर आता है. इसी दौरान एक युवक जमीन पर गिरा हुआ दिखाई देता है, जिसे एक पुलिसकर्मी उठा उठाकर पटक रहा है और वो भी बाल पकड़कर. वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर जोर जोर से झंझोड़ता है और बाल पकड़कर हवा में घुमाता है जिससे युवक की हालत बेहद खराब हो जाती है.
बाल पकड़ पुलिस ने घसीटा
वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को जमीन से उठाकर काबू में करता दिखाई देता है. आसपास खड़े लोग दूर से तमाशा देखते रहते हैं. कुछ लोग मोबाइल कैमरा ऑन कर पूरा दृश्य रिकॉर्ड करते नजर आते हैं. वीडियो देखकर इतना तो मालूम हो गया कि अब यह युवक कभी किसी जगह पर उपद्रव नहीं मचाएगा और ना ही किसी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनेगा.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट
यूजर्स ने ले लिए मजे
मौके पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहते हैं और किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया. देखते ही देखते यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई. वीडियो के साथ अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि युवक भीड़ में झगड़ा कर रहा था और लोगों को परेशान कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कब और कहां की है.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

